WWE में ट्रिपल एच (Triple H) का बहुत बड़ा नाम हैं। पहले रिंग में अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने सभी का दिल जीता। अब बैकस्टेज अपने काम से वो सभी का दिल जीत रहे हैं। NXT की पूरी जिम्मेदारी इस समय ट्रिपल एच के पास है। WWE ने कुछ समय पहले पूर्व NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) को कंपनी से निकाल दिया था। कैरियन क्रॉस को जब रिलीज किया तब सभी चौंक गए थे। कैरियन क्रॉस ने इस बार दिग्गज ट्रिपल एच की जमकर तारीफ की।पूर्व WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस ने दी बड़ी प्रतिक्रियाCBS Sports को हाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस ने अपना इंटरव्यू दिया। कैरियन क्रॉस ने कहा,मेरे लिए वो हमेशा नैचुरल लीडर रहे। ट्रिपल एच काफी गुस्सा नहीं होते और ना ही अपनी ऊंची आवाज कर के बात करते हैं। ट्रिपल एच ने हमेशा काम पर फोकस किया और लोगों के साथ अच्छा काम किया। सभी लोगों के साथ वो काम करना अच्छे से जानते हैं। उनका कभी कोई फेवरेट नहीं रहा क्योंकि वो सभी को एक जैसा मानते हैं। वो हमेशा लोगों को प्रेरित करते हैं।लोग इस बिजनेस की इज्जत करते हैं। इसके अलावा वो ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स की इज्जत भी करते हैं। मुझे इन लोगों के साथ काम करने में हमेशा मजा आया। मैं कभी भी उन्हें देखकर निराश नहीं हुआ। आप जो उम्मीद करते हैं उस पर वो काम करते हैं।Killer Kross@realKILLERkrossA new tale has begun.youtu.be/b_tUk0V4QCM @tussle_mania10:35 AM · Feb 2, 20223410544A new tale has begun.youtu.be/b_tUk0V4QCM🎥 @tussle_mania https://t.co/noTNpQ01vMकैरियन क्रॉस ने NXT में काफी अच्छा काम किया। उनकी सफलता के पीछे ट्रिपल एच का बहुत बड़ा हाथ रहा। NXT चैंपियनशिप भी कैरियन क्रॉस ने हासिल की थी। मेन रोस्टर में उनका करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा। शुरूआत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद कुछ मैचों में जीत हासिल की। सभी को लगा था कि WWE द्वारा उन्हें पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अचानक कंपनी ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। अभी तक अपने फ्यूचर को लेकर कैरियन क्रॉस ने कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया। आने वाले समय में वो जल्द ही किसी कंपनी का रूख करेंगे।