Triple H की सत्ता में एक और रिलीज किए गए Superstar ने 31 महीने बाद की धमाकेदार वापसी, WWE SmackDown में मचाया बवाल

Pankaj
WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार की हुई वापसी
WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार की हुई वापसी

Sarah Logan: WWE SmackDown का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त इस बार रहा। ट्रिपल एच (Triple H) की सत्ता में एक और रिलीज हुए सुपरस्टार ने वापसी कर ली। पिछले कुछ समय में कई सुपरस्टार्स ने दोबारा वापसी कर ली। इस बार साराह लोगन (Sarah Logan) ने धमाकेदार वापसी कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने रिंग में बहुत बवाल मचाया।

Ad
Ad

कुछ महीने पहले WWE से विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद कंपनी की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास आ गई। ट्रिपल एच के आने से कई बदलाव WWE में आए। व्यूअरशिप में उछाल आया। पिछले दो साल में कुछ सुपरस्टार्स को कंपनी ने रिलीज कर दिया था। इनमें से कुछ सुपरस्टार्स ने दोबारा वापसी कर ली। ब्रे वायट, ब्रॉन स्ट्रोमैन और कैरियन क्रॉस जैसे सुपरस्टार्स दोबारा वापस आ गए।

SmackDown में इस हफ्ते भी फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला जब लोगन ने वापसी की। दरअसल ज़ेलिना वेगा और बी फैब के बीच मुकाबला तय किया गया था। वाइकिंग रेडर्स ने यहां अचानक आकर Hit Row और लिगाडो डेल फैंटासमा के सभी सुपरस्टार्स पर अटैक कर दिया। इसके बाद लोगन ने भी वापसी कर ली और बवाल मचा दिया।

WWE ने साल 2020 में साराह लोगन को रिलीज कर दिया था

15 अप्रैल, 2020 को WWE ने लोगन को कंपनी से रिलीज किया था। इसके बाद इस साल विमेंस रंबल मैच में लोगन ने सरप्राइज एंट्री की थी। 25वें नंबर पर उन्होंने एंट्री की। हालांकि ज्यादा देर तक वो रिंग में टिक नहीं पाईं। सिर्फ 43 सेकेंड में वो एलिमिनेट हो गई थीं। खैर लोगन की वापसी इस बार धमाकेदार रही। अब देखना होगा कि ब्लू ब्रांड में वो किस अंदाज में काम करेंगी। WWE ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा। इस वजह से ही उनकी वापसी कराई गई। साल 2017 से 2020 तक WWE में लोगन का रन बहुत अच्छा रहा था। टैग टीम डिवीजन में उन्होंने अच्छा काम किया था। अब देखना होगा कि कंपनी में दूसरा रन उनका कैसा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications