साल 2020 में WWE से निकाले गए पूर्व चैंपियन की इस हफ्ते SmackDown में होगी वापसी, सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत?

Pankaj
WWE फैंस को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज
WWE फैंस को जल्द मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Zack Ryder: WWE में जैक रायडर (Zack Ryder) की वापसी फिर से हो सकती है। इस बात के संकेत उन्होंने खुद दिए। फैंस को इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में सरप्राइज मिल सकता है। रायडर ने एक अनोखा ट्वीट कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

Ad

ट्रिपल एच की सत्ता में कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली। ब्रे वायट, ब्रॉन स्ट्रोमैन और कैरियन क्रॉस जैसे बड़े सुपरस्टार्स फिर से WWE रिंग में अपना जलवा दिखा रहे हैं। अप्रैल 2020 में WWE ने पूर्व यूएस चैंपियन जैक रायडर को रिलीज कर दिया था। रायडर ने अन्य कंपनियों में भी जबरदस्त काम किया।

क्या WWE SmackDown में इस हफ्ते जैक रायडर की वापसी होगी?

जैक रायडर ने दो खास ट्वीट इस बार किए। इसके जरिए उन्होंने संकेत दे दिए है कि वो वापसी करने वाले हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने "Just one more" लिखा। ऐसा लग रहा है कि वापसी से पहले उनका ये अंतिम ट्वीट है। रायडर ने इसके अलावा WWE दिग्गज ट्रिपल एच के साथ भी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की।

Ad
Ad

रायडर की वापसी होगी तो फैंस को बहुत अच्छा लगेगा। SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होगा। कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे। अगर जैक वापसी करेंगे तो फिर शो को चार चांद लग जाएंगे। WWE ने भी कुछ ना कुछ बड़ा प्लान उनके लिए तैयार किया होगा।

उम्मीद जताई जा रही है कि रायडर आएंगे तो फिर वो टैग टीम डिवीजन में काम करेंगे। मेन रोस्टर में उन्होंने टैग टीम में अच्छा काम किया था। WWE WrestleMania 35 में रायडर ने कर्ट हॉकिंस के साथ मिलकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। कुछ ऐसा ही अब आगे भी देखने को मिल सकता है। WWE SmackDown के एपिसोड का अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रिपल एच इस समय बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वीकली शोज में लगातार हर हफ्ते कुछ ना कुछ बड़े सरप्राइज फैंस को मिल रहे हैं। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications