WWE की फेमस महिला रेसलर ने बड़े शो में 132 किलो के मेंस Superstar को जड़ा थप्पड़, देखकर फैंस हुए हैरान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने लाइव इवेंट में किया कमाल
WWE सुपरस्टार ने लाइव इवेंट में किया कमाल

Rhea Ripley: पूर्व चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) का इस समय WWE में जलवा चल रहा हैं। हालिया लाइव इवेंट में उन्होंने 132 किलो के ल्यूक गैलोज़ को पंच मार दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। WWE में रिप्ली सबसे ताकतवर महिला रेसलर मानी जाती हैं। कई बार वो इसका नमूना पेश कर चुकी हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

Ad

WWE लाइव इवेंट में रिया रिप्ली ने दिखाया अपना जलवा

WWE का लाइव इवेंट हाल ही में मोलिने में हुआ था। इस इवेंट में द ओसी का मुकाबला द जजमेंट के साथ हुआ। मैच के दौरान रिया रिप्ली और ल्यूक गैलोज़ के बीच बहस हुई। रिप्ली ने इस दौरान हिम्मत दिखाई और ल्यूक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बाद में रिया ने गैलोज़ का मजाक भी बनाया। उन्होंने ल्यूक को थप्पड़ मारने के लिए कहा। इस दौरान मिया यिम ने आकर उनके ऊपर अटैक किया।

youtube-cover
Ad

इस मैच का अंत भी शानदार रहा। द ओसी ने जजमेंट डे के ऊपर जबरदस्त जीत हासिल की। ल्यूक गैलोज ने WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो को पिन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में सभी सुपरस्टार्स ने बहुत ही तगड़े मूव्स का इस्तेमाल किया। फैंस को ये मैच देखकर जरूर मजा आया होगा।

रिया रिप्ली इस समय WWE टीवी पर अच्छा काम कर रही हैं। अपनी ताकत से सभी को उन्होंने धराशाई किया है। आने वाले समय में उन्हें तगड़ा पुश भी WWE द्वारा दिया जाएगा। फैंस को उनका ये रन बहुत ही अच्छा लग रहा है। रिप्ली ने WWE दिग्गज ट्रिपल एच के अंडर में NXT में अच्छा काम किया था। इस वजह से ही बहुत जल्दी उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हो गई थी। मेन रोस्टर में आने के बाद भी उन्होंने अच्छा काम किया और सभी को प्रभावित किया। ये साल उनके लिए बहुत ही बढ़िया रहा। अब देखना होगा कि WWE ने उनके लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा। आने वाले समय में वो किसी बड़ी चैंपियनशिप के साथ भी नज़र आ सकती हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications