WWE SmackDown में अपने चहेते Superstar की हार पर फूट-फूटकर रोई बच्ची, वायरल तस्वीर देखकर आपका दिल दुख जाएगा 

Pankaj
WWE SmackDown में हुआ तगड़ा मैच
WWE SmackDown में हुआ तगड़ा मैच

Liv Morgan: WWE SmackDown में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने लिव मॉर्गन (Liv Morgan) को हराया। मॉर्गन की हार देखकर एक छोटी फैन रोने लग गई थी। बाद में लिव ने बैकस्टेज इस फैन से मुलाकात भी की।

Ad

रिप्ली और लिव के बीच अच्छा मैच इस बार देखने को मिला। लिव ने पहले ही माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने शुरूआत में ही रिप्ली पर अटैक कर दिया। दोनों ने इसके बाद कुछ अच्छे मूव्स लगाए। रिप्ली के ऊपर लगातार लिव हावी रहीं थी। हालांकि बाद में रिप्ली ने अपनी ताकत का नमूना पेश किया। मैच के अंत में रिया ने मॉर्गन पर सबमिशन लगाया और इसपर उन्होंने टैपआउट कर दिया।

खैर मैच के बाद जो मोमेंट देखने को मिला वो जबरदस्त था। मॉर्गन की हार पर एक नन्हीं फैन रोते हुए दिखाई दी। इस फैन की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। बैकस्टेज लिव ने इस फैन से बहुत देर बात भी की थी।

Ad
Ad

खैर इस तरह की तस्वीरें पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। अपने हीरो के हारने पर कुछ फैन तुरंत रो जाते हैं। उनका रिएक्शन कैमरे में कैद भी हो जाता है।

WWE WrestleMania 39 में Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा धमाकेदार मुकाबला

रिया रिप्ली ने इस बार विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। पिछले कुछ साल से वो अच्छा काम कर रही हैं। रंबल मैच जीतने के बाद उन्होंने WrestleMania 39 में मैच के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती दी। इन दोनों के बीच फैंस को Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों की राइवलरी को खास अंदाज में बिल्ड भी किया जा रहा है। रिप्ली को कंपनी द्वारा अब तगड़ा पुश दिया जा रहा है। मेनिया में वो नई चैंपियन बन सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को अच्छा लगेगा। उधर लिव मॉर्गन के लिए भी पिछला साल अच्छा रहा था। कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया। लिव ने चैंपियनशिप भी हासिल की। अब देखना होगा कि ये साल उनके लिए कैसा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications