WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने SummerSlam 2021 में एक बार फिर Raw विमेंस चैंपियन बनने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर लिया है। आपको बता दें, निकी A.S.H SummerSlam 2021 में रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच में अपना Raw विमेंस टाइटल डिफेंड करती हुई नजर आएंगी।इस हफ्ते Raw के ओपनिंग सैगमेंट में WWE ऑफिशियल्स सोन्या डेविल और एडम पीयर्स ने इस मैच को SummerSlam 2021 के लिए आधिकारिक कर दिया था। वहीं, इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर ने वर्तमान चैंपियन निकी A.S.H को हराकर मोमेंटम हासिल किया था और इन दोनों WWE सुपरस्टार्स का अगले हफ्ते Raw में एक बार फिर मुकाबला होने जा रहा है।इस मैच के दौरान रिया रिप्ली भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती हैं। आपको बता दें, इस शो के बाद हुए Raw Talk सैगमेंट के दौरान रिया रिप्ली ने अपने दोनों प्रतिद्वंदियों के बारे में बात की लेकिन उनका मुख्य लक्ष्य SummerSlam में एक बार फिर Raw विमेंस चैंपियनशिप हासिल करना है।She's going to #SummerSlam, but first, @RheaRipley_WWE is here on #RAWTalk!@peacockTV#WWERaw pic.twitter.com/I6k8i7tvd6— WWE Network (@WWENetwork) July 27, 2021"मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में मौका मिल चुका है और मैं निकी के लिए भी काफी उत्साहित हूं। निकी को आखिरकार खुद पर विश्वास आ चुका है और वह अच्छा कर रही हैं। इसलिए मुझे यह चीज काफी अच्छी लगी लेकिन इसके साथ ही मै अपनी चैंपियनशिप वापस चाहती हूं और मुझे चैंपियनशिप हासिल करने का मौका मिल चुका है।"रिया रिप्ली ने WWE Raw में अपने कैरेक्टर में बड़ा बदलाव किया हैYou can hate.You can chant for others.But you cannot deny that @MsCharlotteWWE and I kill it EVERY DAM TIME! #MITB— RheaRipley_WWE (@RheaRipley_WWE) July 19, 2021रिया रिप्ली के शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ पिछले मैचों में फैंस रिया के कैरेक्टर को लेकर कंफ्यूजन में थे। इस दौरान रिया में हील और फेस दोनों के लक्षण दिखाई द रहे थे। हालांकि, हाल ही में सामने आए PWInsider के रिपोर्ट्स की माने तो WWE ऑफिशियल्स अब रिया रिप्ली को बेबीफेस के रूप में बुक करना चाहते हैं।WWE SummerSlam 2021 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच की घोषणा होने के बाद से ही रेड ब्रांड में चीजें काफी रोचक हो गई हैं। यह देखना रोचक होगा कि SummerSlam 2021 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने जा रहे ट्रिपल थ्रेट मैच में किस सुपरस्टार की जीत होने वाली है।