रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में अपना शानदार डेब्यू किया। हर कोई उनके डेब्यू के लिए इंतजार कर रहा था और फैंस काफी उत्साहित थे। कई हफ्ते से WWE उनके डेब्यू को लेकर टीज़ कर रहा था और अब वो Raw में दिखाई दी है। खैर, WWE के प्रशंसक उनके डेब्यू से बिल्कुल भी निराश नहीं हुए होंगे।रिया रिप्ली ने Raw में सबका ध्यान खींचा क्योंकि उन्होंने Raw विमेंस चैंपियन असुका को WrestleMania 37 में मैच के लिए चैलेंज किया। एम्प्रेस ऑफ टोमोर्रो ने पूर्व NXT विमेंस चैंपियन के इस चैलेंज को स्वीकारा। अब दोनों के बीच आधिकारिक रूप से Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच तय हो गया है।"I want a #WWERaw Women's Championship Match at #WrestleMania!" - @RheaRipley_WWE pic.twitter.com/IjNYfqJieX— WWE (@WWE) March 23, 2021WWE ने कुछ समय पहले ही इसे आधिकारिक रूप से तय किया है। ये रिया रिप्ली का पहला WrestleMania मैच नहीं होने वाला हैं। दरअसल, इससे पहले WrestleMania 36 में उनका मैच शार्लेट फ्लेयर से NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में रिया रिप्ली की हार हुई थी और वो टाइटल गंवा बैठी थीं।BREAKING: @WWEAsuka will defend the #WWERaw #WomensTitle against @RheaRipley_WWE at #WrestleMania!@peacockTV pic.twitter.com/NGUFiCxwSs— WWE (@WWE) March 23, 2021ये भी पढ़ें:- WWE RAW रिजल्ट्स LIVE: 22 मार्च 2021इस बार वो WrestleMania में अपनी किस्मत को बदलना चाहेंगीं। असुका ने अंतिम बार अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को लाना के खिलाफ नवंबर 2020 में डिफेंड किया था। इसके बाद से ही असुका ने अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं किया है और WrestleMania में सीधा उनका बड़ा मैच होगा। रिया रिप्ली WWE WrestleMania 37 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में शार्लेट फ्लेयर की जगह लेने वाली हैंफ्लेयर और रिप्लीरिया रिप्ली का डेब्यू करना और असुका को चैलेंज करने से साफ पता चलता है कि शार्लेट फ्लेयर विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल नहीं होने वाली हैं। द क्वीन ने कुछ हफ्ते पहले असुका को चैलेंज जरूर किया था। हालांकि, शार्लेट ने कुछ समय पहल ही बताया कि वो COVID-19 के लिए पॉजिटिव आई गई है। इसके चलते रिया ने आते ही असुका को चैलेंज किया। अगर शार्लेट WrestleMania के पहले वापसी करती हैं तो वो भी मैच का हिस्सा बन सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।