पिछले कुछ समय से WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली(Rhea Ripley) अपने डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में थी और अब वो वक्त आ गया है। कई हफ्तों से रिया रिप्ली के डेब्यू को टीज किया जा रहा है लेकिन अब ये बात कंफर्म हो गई है कि अगले हफ्ते WWE रॉ(Raw) में वो नजर आएंगी। NXT में रिया ने अभी तक बहुत ही शानदार काम किया है और WWE ने उनकी मेहनत का ईनाम उन्हें दिया हैं।The wait is finally over... @RheaRipley_WWE brings her brutality to the red brand this Monday on #WWERaw! https://t.co/gRn2aKRdEo— WWE (@WWE) March 20, 2021ये भी पढ़ें:8 WWE सुपरस्टार्स जो फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं और उनका पसंदीदा क्लब कौन सा हैWWE सुपरस्टार रिया रिप्ली का होगा Raw में डेब्यूरिया रिप्ली अंतिम बार WWE टेलीविजन में 31 जनवरी को नजर आईँ थी। Royal Rumble में रिया ने एंट्री की थी और अंत तक वो रही थीं। रिया रिप्ली को अंत में बियांका ब्लेयर ने एलिमिनेट किया था और विमेंस रंबल मैच जीता था। रिया पिछले तीन साल से NXT में परफॉर्म कर रही हैं और अब Raw में उनका डेब्यू होगा। NXT विमेंस और यूके विमेंस चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की है और उनका चैंपियनशिप रन काफी शानदार रहा था।यह भी पढ़ें: WWE पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, रोमन रेंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, 129 किलो का सुपरस्टार बनेगा यूनिवर्सल चैंपियन?रिया रिप्ली ने NXT में भी अपना अंतिम मैच 6 जनवरी को लड़ा था और लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच में वो नजर आईँ थी। Raw में रिया के आने से सभी को काफी फायदा होने वाला है क्योंकि रेड ब्रांड का विमेंस डिवीजन इस समय काफी कमजोर चल रहा है। रिया रिप्ली के आने से बहुत सारी चीजों में यहां बदलाव देखने को मिल सकता है।ये भी पढ़ें: 5 कारणों से ड्रू मैकइंटायर को WrestleMania में WWE चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन में शामिल नहीं होना चाहिएRaw में आकर रिया कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके साथ फ्यूड कर सकती हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर शायना बैजलर और शार्लेट फ्लेयर शामिल हैं। शार्लेट फ्लेयर पिछले साल उन्हें हरा चुकी हैं तो रिया इस बार अपना बदला ले सकती हैं। अब सभी की नजरें अगले हफ्ते Raw पर टिकी हैं क्योंकि सभी देखना चाहते हैं रिया रिप्ली किसेे चुनौती पेश करेंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।