Rhea Ripley Fan Comment: WWE विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) मौजूदा समय में फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। रिया वर्तमान समय में सबसे ताकतवर विमेंस रेसलर्स में से भी एक हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें रिप्ली अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। अब एक फैन ने इस वीडियो पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। यह वीडियो कैथी केली (Cathy Kelley) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। बता दें, कैथी WWE में बैकस्टेज इंटरव्यूअर की भूमिका में हैं और अक्सर सुपरस्टार्स के इंटरव्यू लेती हुई दिखाई देती हैं। View this post on Instagram Instagram Postयही कारण है कि वो WWE सुपरस्टार्स को काफी अच्छे से जानती हैं। कैथी केली ने हाल ही में रिया रिप्ली के साथ मस्ती करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। रिया इस वीडियो में कैथी को एक हाथ से ऊपर उठाकर अपने ताकत का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे सकती हैं। केली ने भी इस पोस्ट के कैप्शन में मामी को ताकतवर बताया। अब एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करके केली को लकी बताते हुए कहा कि उन्हें उनसे जलन हो रही है। इस WWE फैन ने कमेंट में लिखा,"सभी जाग जाइए। हमें एक बार फिर कैथी केली से जलन हो रही है।"आप नीचे फैन का कमेंट देख सकते हैं:WWE फैन का कमेंट (Photo: Cathy Kelley Instagram)WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली WrestleMania 41 में शार्लेट फ्लेयर को अपना प्रतिद्वंदी बनाना चाहती हैंशार्लेट फ्लेयर 2025 Royal Rumble विनर हैं और वो इस हफ्ते Raw में अपने WrestleMania प्रतिद्वंदी को लेकर बात करती हुई दिखाई दी थीं। इस सैगमेंट में WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली का दखल देखने को मिला था। इस दौरान रिया ने शार्लेट को उन्हें WrestleMania प्रतिद्वंदी चुनने को कहा था। हालांकि, फ्लेयर ने रिप्ली की बात नहीं मानी। बता दें, रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में हराया था। इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि फ्लेयर इस साल WrestleMania के लिए WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन को अपना प्रतिद्वंदी चुन सकती हैं। View this post on Instagram Instagram Post