Rhea Ripley: सोशल मीडिया पर हाल की गतिविधि को देखते हुए, WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) "The Next Big Thing" कहे जाने से रोमांचित हैं, आप सभी को पता है कि ये उपनाम पहले ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को दिया गया था।साल 2002 में ब्रॉक लैसनर ने मेन रोस्टर में जबरदस्त अंदाज में डेब्यू किया था। उन्होंने बहुत जल्दी कई दिग्गजों को हरा दिया था। कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया और इसके बाद द बीस्ट को "The Next Big Thing" कहा गया।WWE का हाल ही में मैनचेस्टर में लाइव इवेंट हुआ था। रिया रिप्ली ने यहां नटालिया के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ और अंत में रिप्ली ने शानदार अंदाज में अपने टाइटल को रिटेन किया।प्रो-रेसलिंग इंटरव्यूअर स्टीव फॉल ने ट्विटर पर रिया रिप्ली की इवेंट वाली तस्वीर शेयर की और उन्हें "the NEXT BIG THING" कहा। रिप्ली की नज़र इस ट्वीट पर पड़ी और उन्होंने इस लाइक किया।Steve Fall - Ten Count@SteveFallRhea Ripley is the NEXT BIG THING!#WWE #WWEManchester111687Rhea Ripley is the NEXT BIG THING!#WWE #WWEManchester https://t.co/ipp4gtfM5bरिया रिप्लीWWE में Brock Lesnar ने बड़ा नाम कमायाब्रॉक लैसनर अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। साल 2012 में उन्होंने कंपनी में दोबारा वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कंपनी ने भी उन्हें जबरदस्त पुश दिया। पार्ट टाइमर के रूप में भी सबसे ज्यादा पैसा उन्हें दिया जाता है। मौजूदा समय में लैसनर की राइवलरी कोडी रोड्स के साथ चल रही है। दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं। दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता। तीसरा मुकाबला भी दोनों के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है। SummerSlam 2023 में ये मैच हो सकता है।रिया रिप्ली के लिए ये साल अच्छा रहा। विमेंस रॉयल रंबल मैच उन्होंने जीता। इसके बाद WrestleMania 39 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर को उन्होंने चुनौती दी। मेनिया में रिप्ली ने बड़ी जीत हासिल कर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। इस समय उनका टाइटल रन शानदार चल रहा है। कंपनी ने आगे भी उनके लिए अच्छा प्लान बनाया होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।