Rhea Ripley Shares Romantic Post: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार स्टोरी इस बार शेयर की है। रिया ने जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। हाल ही में Raw में रिया रिप्ली ने वापसी की। पिछले हफ्ते शुरूआत में उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को नज़रअंदाज किया लेकिन बाद में उन्हें माफ कर दिया। इसके अलावा जब जे उसो ने उन्हें फोन करने का इशारा किया तो वो थोड़ा मुस्कुराईं।रिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जो एडिट की गई है। तस्वीर में जे उसो उन्हें प्यार भरी आंखों से देख रहे हैं। फोटो से ये भी पता चल रहा है कि रिया ने जे के गाल पर किस किया है। आप रिप्ली की इंस्टाग्राम स्टोरी नीचे देख सकते हैं। इस हफ्ते Raw के एपिसोड के बाद बैकस्टेज जे उसो का इंटरव्यू लिया गया। उन्होंने रिया रिप्ली को लेकर कहा,मैं बस वहां रहने की कोशिश कर रहा हूं। वो बेहतर की हकदार हैं। मुझे लगता है कि उन्हें रोने के लिए कंधे की जरूरत हो तो। आप समझ रहे हैं मैं क्या कह रहा हूं। View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2024 में रिया रिप्ली का होगा बड़ा मैचSummerSlam 2024 में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। कंपनी ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। सभी की नजरें डॉमिनिक मिस्टीरियो के ऊपर होंगी। रिप्ली ने उन्हें माफ तो कर दिया लेकिन उनका इरादा आगे खराब भी हो सकता है। डॉमिनिक SummerSlam 2024 में रिप्ली को धोखा देकर लिव मॉर्गन के साथ भी जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया ट्विस्ट आ जाएगा। जे उसो और रिया की कहानी भी अभी किसी को समझ नहीं आ रही है। ऐसा लग रहा है कि इन दोनों के बीच लव एंगल शुरू हो रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों में इन दोनों को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं। जे अभी किसी बड़ी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि रिया के साथ उनकी नई स्टोरी की शुरूआत कंपनी ने कर दी है।