380 दिन तक चैंपियन रहने वाले स्टार ने WWE में की चौंकाने वाली वापसी, 'चढ़ते प्यार' के परवान पर ब्रेक लगाकर 2 स्टार्स की Love Story का किया द एंड?

WWE
WWE Raw के मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल (Photo: WWE.com)

Rhea Ripley Returns Raw: WWE Money in the Bank 2024 के बाद रॉ (Raw) का पहला एपिसोड शानदार रहा। शो में कई चीजें देखने को मिलीं। सबसे बड़ी बात है कि 84 दिन बाद रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने शानदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया।

Ad
Ad

दरअसल WrestleMania XL के बाद हुए रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में बैकस्टेज रिया के ऊपर लिव मॉर्गन ने अटैक कर दिया था। इसके बाद उन्हें इंजरी आ गई थी। Raw के अगले एपिसोड में रिया को इंजरी के कारण अपना टाइटल छोड़ना पड़ा था। उनके 380 दिनों के टाइटल रन का दुखद अंत हुआ था।

लिव मॉर्गन इस समय विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं। पिछले कुछ समय से डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी लव स्टोरीलाइन चल रही है। खैर Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते डॉमिनिक और लिव का मुकाबला रे मिस्टीरियो और ज़ेलिना वेगा के साथ हुआ। इस मुकाबले में फैंस को मजा आया। चारों स्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया।

लिव ने अंत में चीटिंग की और डॉमिनिक ने रे को पिन करते हुए जीत हासिल की। डॉमिनिक ने इसके बाद खुशी से लिव को गले लगाया लेकिन थोड़ी ही देर बाद अलग हो गए। फिर दोनों के बीच प्यार देखने को मिला। ये प्यार ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया क्योंकि रिया रिप्ली ने वापसी की। उन्हें देखकर फैंस के बीच से लिव बैकस्टेज भाग गईं। रिया ने डॉमिनिक को कुछ सुनाया। डॉमिनिक भी उनसे कुछ कहना चाह रहे थे लेकिन रिया ने उनकी एक नहीं सुनी। रिया का पीछा करते हुए डॉमिनिक भी इसके बाद बैकस्टेज चले गए।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में होगा बहुत बड़ा मैच?

रिया की वापसी से अब कई चीजें क्लियर हो गईं हैं। एक बात पक्की है कि वो लिव मॉर्गन से अपना टाइटल लेने के लिए जाएंगी। इस लिहाज से देखा जाए तो SummerSlam 2024 में दोनों के बीच मैच पक्का लग रहा है। सबसे बड़ा सवाल है कि डॉमिनिक मिस्टीरियो अब रिया का साथ देंगे या लिव का।

SummerSlam में अगर लिव और रिया का मैच होता है तो फिर उसमें डॉमिनिक की अहम भूमिका रहेगी। रेड ब्रांड का अगला एपिसोड बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। वहां पर इस स्टोरी को लेकर कई सवालों के जवाब फैंस को मिल जाएंगे। वैसे लिव और डॉमिनिक का प्यार अभी परवान चढ़ रहा था लेकिन रिया ने इस पर वापसी कर ब्रेक जरूर लगा दिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications