Rikishi Sends Message To Paul Heyman: WWE WrestleMania 41 बहुत ही शानदार रहा। नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक (CM Punk) के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। इस मुकाबले में काफी मजा आया। अंत में पॉल हेमन ने सीएम पंक और रोमन रेंस को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिला लिया। रॉलिंस को जीत भी मिल गई। खैर WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी ने अब हेमन के धोखे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Rikishi Fatu Off The Top पॉडकास्ट पर रिकिशी ने पॉल हेमन को संदेश भेजा। उन्होंने कहा,मुझे नहीं पता कि पॉल हेमन की मानसिकता क्या है। रोमन रेंस से मुंह मोड़ने में सक्षम होना। स्विच करने में सक्षम होना। आप जानते हैं कि सैथ रॉलिंस के साथ होना। आपने अपना विकल्प चुना है। अब हमारे लिए अपना विकल्प चुनने का समय आ गया है।WWE Raw में हुआ जबरदस्त बवालRaw का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन आए। दोनों ने मेनिया में मिली जीत के बारे में बताया। इसके बाद सीएम पंक ने एंट्री की। उनका सैथ रॉलिंस के साथ ब्रॉल हुआ। रॉलिंस अंत में भारी पड़े। इसके बाद रोमन रेंस भी आए। रोमन ने उन्हें स्पीयर लगाया। रोमन ने पॉल हेमन को सुपरमैन पंच लगाया। वो उन्हें स्पीयर लगाने गए लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगा दिया। ब्रेकर ने फिर पंक को भी स्पीयर मारा। अंत में रॉलिंस ने पंक और रोमन को स्टॉम्प लगाया। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की राइवलरी अब काफी खतरनाक हो गई है। Backlash 2025 का आयोजन 10 मार्च को होने वाला है। वहां पर बड़ा टैग टीम मैच देखने को मिल सकता है। रॉलिंस और ब्रेकर का मैच पंंक और रोमन के साथ बुक किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर खूब मजा आएगा। वैसे पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस के ग्रुप में कुछ अन्य स्टार्स भी शामिल हो सकते हैं। इस तरह की खूब संभावनाएं बन रही हैं। View this post on Instagram Instagram Post