"WrestleMania में मिलते हैं"- WWE Raw में मचाए गए जबरदस्त बवाल के बाद The Rock ने तोड़ी चुप्पी, अपने दुश्मनों को दी चेतवानी

WWE दिग्गज द रॉक ने दी बड़ी चेतावनी
WWE दिग्गज द रॉक ने दी बड़ी चेतावनी

The Rock & Cody Rhodes: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) और रोमन रेंस (Roman Reigns) हालिया रॉ (Raw) एपिसोड का हिस्सा थे। उन्होंने इस शो के मेन इवेंट के दौरान अपने रेसलमेनिया (WrestleMania XL) विरोधियों कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) पर अटैक किया था। अब रॉक ने सोशल मीडिया के जरिए अपने विरोधियों पर तंज कसा है।

Ad

द रॉक का यह सोशल मीडिया पोस्ट कोडी रोड्स पर ज्यादा केंद्रित दिखाई देता है। उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन उसके शब्दों से फैंस ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि यहां रोड्स को लेकर बात हो रही है। रॉक ने इसके साथ ही ब्रुकलिन के लोगों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने लिखा

"आपने पंगा लिया और अब आपको सब मालूम पड़ गया, है कि नहीं? हम आपसे इस वीकेंड WrestleMania में मिलेंगे। ब्रुकलिन के लोगों का शुक्रिया, जो U.S. इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले Raw के ऑल टाइम रिकॉर्ड को ब्रेक करने वाले शो का हिस्सा थे। फाइनल बॉस - ट्राइबल चीफ।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज द रॉक को रोमन रेंस के प्रोमो पर डर लग रहा था

WWE दिग्गज द रॉक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह रोमन रेंस के एक्नॉलेज करने वाली रिक्वेस्ट पर थोड़ा चौंक गए थे। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें लगा कि रोमन रेंस कहीं स्क्रिप्ट से अलग तो नहीं हो गए थे। यह ऐसा पल था जहां रॉक अपना कैचफ्रेज बोलने वाले थे। उसी समय रोमन रेंस ने उनका हाथ पकड़ लिया था। उन्होंने रॉक को कहा था कि वह उन्हें एक्नॉलेज करें।

यह बात और है कि रॉक ने ऐसा किया था और यह बेहद यादगार सैगमेंट में से एक था। WWE SmackDown के इस सैगमेंट को इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि इसके दौरान ही रॉक ने कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को WrestleMania XL में टैग टीम मैच के लिए चैलेंज किया था। इसको फैंस के द्वारा पसंद किया गया था। रोड्स और रॉलिंस ने इस एपिसोड के बाद वाले SmackDown में चुनौती को स्वीकार कर लिया था। अब फैंस को WrestleMania का इंतजार है, जहां फैंस को ब्लॉकबस्टर मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications