10 बातें जो आप शायद रोमन रेंस के बारे में नहीं जानते होंगे

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस सबके चहिते सुपरस्टार है और वह वर्तमान में स्मैकडाउन ब्रांड का अहम हिस्सा है। 2012 में इस सुपरस्टार ने मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था और वह बाद में वह काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे। भारत में खास तौर पर रेंस को पसंद किया जाता है। हर एक फैन को रेंस के बारे में जानने में रुचि होगी। इसलिए हम बात करने वाले हैं 10 चीज़ों के बारे में जो आप रोमन रेंस के बारे में शायद ही जानते होंगे।

Ad

#1 रोमन रेंस सबसे यंग 'सुपरस्टार ऑफ द ईयर' है। उन्होंने 2014 में 28 साल की उम्र में यह अवार्ड जीता था।

#2 रोमन रेंस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह द रॉक को नहीं बल्कि दिग्गज WWE सुपरस्टार ब्रेट हार्ट को अपना आदर्श मानते थे।

#3 रोमन रेंस ने WWE के साथ साइन करने के बाद FCW में अपनी पहली चैंपियनशिप जीती थी। दरअसल, वह टाइलर ब्रीज के साथ मिलकर चैंपियन बने थे।

#4 बहुत कम लोगों को पता होगा कि रोमन रेंस AEW के मालिक शाहिद खान की फ्रैंचाइज़ जैक्सनविल जैगुआर के लिए भी फुटबॉल खेल चुके हैं।

#5 जिंदर महल और द मिज़ जैसे कई सुपरस्टार्स असल में रोमन रेंस से ज्यादा समय तक WWE चैंपियन रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस को विलन बन जाना चाहिए और 2 जिनकी वजह से नहीं

#6 रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में 12 मूव्स का ज्यादातर इस्तेमाल किया है जिसमें उनके फिनिशर्स भी शामिल है।

#7 रोमन रेंस 6 बार रॉयल रंबल के अंतिम 5 का हिस्सा रह चुके हैं। 2014, 2015 , 2016, 2017, 2018 और 2020 के रंबल मैचों में वह अंतिम 5 का हिस्सा रहने में सफल रहे हैं।

#8 रोमन रेंस को 'मनी इन द बैंक' लैडर मैच में उनके WWE करियर की पहली सिंगल्स हार मिली थी। इसके पहले वह कंपनी में एक भी सिंगल्स मैच नहीं हारे थे।

#9 द शील्ड के डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच बैटलग्राउंड में ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था यहां रेंस की हार हुई थी। इसके पहले भी यह तीनों सुपरस्टार्स आमने-सामने आ चुके हैं। दरअसल, तीनों FCW में एक ट्रिपल थ्रेट मैच लड़ चुके है जहां रेंस को जीत मिली थी।

#10 वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए रोमन रेंस को 5 चैंपियनशिप मैच लड़ने पड़े। तब जाकर वह एक बार टाइटल पर कब्जा कर पाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications