'एक सबक'- WWE WrestleMania XL में मिली हार पर पहली बार छलका Roman Reigns का दर्द

WWE
WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को लगा था झटका (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Addresses WrestleMania XL Loss: WWE WrestleMania XL इस बार बहुत ही तगड़ा रहा था। नाईट 2 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ और अंत में रेंस को हार का सामना करना पड़ा। कोडी ने उनके 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन को खत्म किया। मुकाबले में जॉन सीना, द रॉक और द अंडरटेकर ने भी एंट्री की थी। खैर इसके करीब 8 महीने बाद रोमन ने अपनी हार के पीछे के बड़े कारण के बारे में बताया है। लंबे समय बाद उनका दर्द छलका है।

Ad

रोमन रेंस ने मेन रोस्टर में अपना रन डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस के साथ द शील्ड के रूप में शुरू किया था। तीनों ने मिलकर शानदार काम किया और अपने गुट को खूब सफलता दिलाई। बहुत ही कम समय में रेंस, एंब्रोज और रॉलिंस ने बड़ा नाम बना लिया था। कंपनी के बड़े सुपरस्टार्स के साथ इनकी राइवलरी रही थी। 2 जून, 2014 को Raw के एपिसोड में रॉलिंस ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपने साथियों को धोखा देकर उनके ऊपर स्टील चेयर से हमला कर दिया। इसके बाद इस फैक्शन का अंत हो गया था।

WrestleMania XL में चैंपियनशिप मैच के दौरान कोडी रोड्स का साथ देने के लिए शील्ड की पोशाक में सैथ रॉलिंस आए थे। रोमन रेंस ने उनके ऊपर चेयर से हमला किया था। घटना के बाद से कई लोगों को लगता है कि ये द शील्ड के धोखे का बदला था। Sports Illustrated को दिए गए इंटरव्यू में रेंस ने चेयर शॉट को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वो रॉलिंस के ऊपर हमला करने के मौके से कभी नहीं चूकेंगे। रेंस के अनुसार,

जब भी मुझे सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला करने का मौका मिलेगा मैं उसे स्वीकार करूंगा। मैं उनके लिए ऐसा ही महसूस करता हूं। वो मेरे लिए एक सबक हैं कि किस पर भरोसा करना है और कैसे उन पर भरोसा करना है। अगर आप नहीं कर सकते हैं तो उन्हें कैसे बनाए रखना है और ये ही वो जगह है जहां मैं उन्हें एक चेयर की दूरी पर रखना पसंद करता हूं।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस की टीम की होगी जीत?

Survivor Series 2024 में नई और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच होगा। इनकी राइवलरी को कंपनी ने अभी तक खास अंदाज में बिल्ड किया है। सोलो सिकोआ की टीम में ब्रॉन्सन रीड शामिल हो चुके हैं। वहीं रोमन रेंस की टीम का साथ सीएम पंक देंगे। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने उनकी वापसी कराई थी। अब देखना होगा कि WarGames मैच में रोमन की टीम जीत हासिल कर पाएगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications