3 Superstars जो WWE में वापसी कर 'खूंखार' Jacob Fatu के कहर को रोकते हुए उन्हें धराशाई कर सकते हैं

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

WWE Superstars Return Take Down Bloodline Jacob Fatu: WWE WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार कर ली है। इस फैक्शन का अब ब्लू ब्रांड में कहर देखने को मिल रहा है। ब्लडलाइन तब ज्यादा मजबूत हो गई जब इसमें जेकब फाटू (Jacob Fatu) शामिल हुए। फाटू को रोकना अब काफी मुश्किल हो रहा है। कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गजों की वो हालत खराब कर चुके हैं।

Ad

फाटू इस समय ब्लडलाइन में गेम चेंजर की भूमिका निभा रहे हैं। उनका सामना करना किसी के लिए भी मुश्किल है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो वापसी कर जेकब फाटू के कहर को रोकते हुए उन्हें धराशाई कर सकते हैं।

#3 क्या WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर करेंगे जेकब फाटू का काम तमाम?

youtube-cover
Ad

कुछ हफ्ते पहले सोलो सिकोआ ने पॉल हेमन के ऊपर खतरनाक अटैक कर उन्हें ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया। जेकब फाटू ने तो हेमन को खतरनाक हेडबट भी मारा। फाटू ने इसके बाद बयान दिया कि ब्लडलाइन अब पहले से भी अधिक खतरनाक है।

पिछले साल SummerSlam के बाद से अभी तक लैसनर रिंग में नज़र नहीं आए। इस साल की शुरूआत में Royal Rumble में उनकी वापसी की खबरें थीं लेकिन एक बड़े विवाद में नाम आने के बाद कंपनी ने उनसे दूरी बना ली। खैर अब धीरे-धीरे मामला ठीक हो रहा है और ब्रॉक कभी भी वापसी कर सकते हैं। वो वापसी के बाद अगर फाटू के खिलाफ खड़े होंगे तो मजा आएगा। लैसनर एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो फाटू को आराम से पटखनी दे सकते हैं।

#2 पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस ले सकते हैं बदला

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन पर सोलो सिकोआ ने कब्जा कर लिया है। रेंस को बहुत बार सिकोआ ललकार भी चुके हैं। रेंस जरूर अब वापसी कर सिकोआ को सबक सिखा सकते हैं। सोलो को ही नहीं बल्कि उनके निशाने पर जेकब फाटू भी होंगे। हेमन के ऊपर किए गए अटैक का वो बदला ले सकते हैं।

रेंस अगर वापसी करते हैं तो सबसे पहले वो फाटू को निशाना बना सकते हैं। उन्हें पता है कि नई ब्लडलाइन की सबसे बड़ी ताकत फाटू हैं। रेंस में क्षमता है कि वो अकेले ही जेकब को धराशाई कर सकते हैं। रोमन पहले भी कई बार इस तरह के कारनामे कर चुके हैं।

#1 क्या WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले को मिलेगा बड़ा मौका?

Ad

देखा जाए तो बॉबी लैश्ले की ताकत के आगे जेकब फाटू कुछ भी नहीं हैं। बॉबी इंजरी के कारण इस साल मई में एक्शन से बाहर हो गए थे। बहुत जल्द उनकी वापसी हो सकती है। वापसी के बाद वो ब्लडलाइन से टक्कर ले सकते हैं। लैश्ले रिंग में अकेले ही तीन-चार स्टार्स को धराशाई करने का माद्दा रखते हैं।

बॉबी को पिछले कुछ समय से अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिली है। वो वापसी के बाद फाटू से उलझ कर नई स्टोरी शुरू कर सकते है। यहां से उन्हें शानदार मोमेंटम आगे के लिए मिल सकता है। द बीस्ट को लैश्ले हरा चुके हैं तो सोचिए वो फाटू को आराम से रिंग में कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications