Roman Reigns Returns: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा। फैंस को कई चीजें देखने को मिलीं। रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर भी एक बड़ा ऐलान हुआ है। पॉल हेमन ने कहा कि वो अगले हफ्ते SmackDown के शो में आएंगे। ये कहीं ना कहीं फैंस को खुश कर देने वाली खबर है। हेमन इस बार काफी जोश में नज़र आए। साथ ही साथ रेंस के दुश्मनों की मुश्किलें भी अब बढ़ने वाली है। Raw का लेटेस्ट शो काफी शानदार रहा। वहां पर मेन इवेंट में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच स्टील केज मैच हुआ था। दोनों के बीच मुकाबला अच्छा रहा। अंत में रोमन रेंस ने अचानक वापसी कर रॉलिंस को रिंग से बाहर खींच दिया। रॉलिंस की जीत तो हो गई लेकिन उनका हाल रेंस ने बुरा कर दिया। रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच, स्पीयर और स्टॉम्प लगाया। रेंस ने रिंग में पंक को भी जबरदस्त स्पीयर लगाकर उनकी हालत खराब कर दी। SmackDown में इस हफ्ते पॉल हेमन का सैगमेंट हुआ। उन्होंने WWE 2K25 गेम रिलीज होने की बात कही। हेमन ने कहा कि आज रोमन रेंस का दिन है। उन्होंने सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के ऊपर भी निशाना साधा। हेमन ने इसके बाद बताया कि अगले हफ्ते रोमन SmackDown में आएंगे। दिग्गज ने अंत में ये भी कहा कि ये प्रेडिक्शन नहीं बल्कि स्पॉइलर है। हेमन ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि रेंस अगले हफ्ते तबाही मचाने वाले हैं।WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का हो सकता है बड़ा मैचWrestleMania 41 अब काफी नजदीक आ रहा है। वहां पर रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से होने की उम्मीद जताई जा रही है। रोमन अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड में आकर दोनों स्टार्स को चुनौती पेश कर सकते हैं। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा नज़र आ रही हैं। आपको बता दें पिछले महीने हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में पंक ने ही रॉलिंस और रेंस को साथ में एलिमिनेट किया था। उसके बाद रिंगसाइड में रॉलिंस ने रोमन की हालत खराब की थी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस ने इस चीज का बदला ले लिया है। इनकी स्टोरी अब बहुत ज्यादा मनोरंजक हो गई है। देखना होगा कि अगले हफ्ते रेंस ब्लू ब्रांड में आकर क्या करेंगे। View this post on Instagram Instagram Post