WWE SmackDown के बाद Roman Reigns ने खोया आपा, टॉप स्टार ने गुस्से में छोड़ी एरीना; देखें वीडियो 

WWE SmackDown, Roman Reigns, Seth Rollins, CM Punk,
रोमन रेंस के सामने बड़ी चुनौती है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Angry After SmackDown: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में कॉन्ट्रैक्ट साइन करके WrestleMania 41 में होने वाले अपने ट्रिपल थ्रेट मैच को ऑफिशियल किया था। बता दें, रोमन ने SmackDown के बाद आपा खो दिया। वहीं, टॉप स्टार भी गुस्से में एरीना छोड़ते हुए दिखाई दिए। रेंस की मौजूदा समय में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सीएम पंक के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। ये दोनों सुपरस्टार्स भी SmackDown में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान मौजूद थे।

Ad

इस दौरान पॉल ने खुलासा किया था कि रेंस vs सैथ vs पंक का ट्रिपल थ्रेट मैच WrestleMania 41 के मेन इवेंट में देखने को मिलेगा। रॉलिंस को यह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी क्योंकि वो सीएम का WrestleMania मेन इवेंटर बनने का सपना पूरा होता हुआ नहीं देखना चाहते थे। SmackDown के बाद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके बाद सैथ ने गुस्से में एरीना छोड़ दी थी। वहीं, रोमन ने बहस के बाद आपा खो दिया था और वो बैकस्टेज जाते वक्त गुस्से में कुछ बड़बड़ाते हुए दिखाई दिए थे।

आप नीचे रोमन रेंस से जुड़ा वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस इस साल 10वीं बार WrestleMania को मेन इवेंट करेंगे

रोमन रेंस ने खुद को WWE इतिहास के महानतम सुपरस्टार्स में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है। रोमन अपने करियर में कई प्रीमियम लाइव इवेंट्स को मेन इवेंट कर चुके हैं। जैसा कि हमने बताया कि रेंस इस साल भी WrestleMania को मेन इवेंट करने वाले हैं। ट्राइबल चीफ इसके साथ ही इतिहास रच देंगे क्योंकि वो WrestleMania को 10 बार मेन इवेंट करने वाले पहले सुपरस्टार बनने वाले हैं। याद दिला दें, रोमन रेंस ने पिछले ग्रैंडेस्ट शो को दो दिन मेन इवेंट किया था।

रोमन ने नाईट 1 के मेन इवेंट में द रॉक के साथ मिलकर टैग टीम मैच में कोडी रोड्स-सैथ रॉलिंस को हराया था। वहीं, नाईट 2 में कोडी ने रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत ली थी। रेंस ने 2015 में हुए WrestleMania को सबसे पहले मेन इवेंट किया था। इस शो में ट्राइबल चीफ को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिला था। अंत में, सैथ रॉलिंस ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके मुकाबले में शामिल होकर इसे जीतते हुए टाइटल पर कब्जा किया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications