WWE Survivor Series में धमाकेदार मैच से पहले Roman Reigns ने लगाई दहाड़, दुश्मनों को दी चेतावनी

WWE
WWE Survivor Series 2024 में होगा बड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Sends Message Ahead Survivor Series: WWE Survivor Series 2024 का आयोजन कुछ ही घंटों बाद होने वाला है। सभी की नज़रें ब्लडलाइन WarGames मैच पर टिकी हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम की टक्कर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से होगी। दोनों टीमों ने कमर कस ली है। रोमन का साथ देने के लिए सीएम पंक भी तैयार हैं। वहीं सोलो की टीम में ब्रॉन्सन रीड मौजूद हैं। खैर आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले रेंस ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दहाड़ लगा दी है।

Ad

रोमन रेंस की नई ब्लडलाइन से राइवलरी WWE SummerSlam 2024 के बाद शुरू हुई थी। इसके बाद काफी कुछ देखने को मिला। कुछ समय पहले असली ब्लडलाइन का रीयूनियन भी हुआ। ब्लू ब्रांड के पिछले हफ्ते के एपिसोड में पॉल हेमन ने वापसी की। उन्होंने फिर सीएम पंक की एंट्री भी कराई। पता चला कि ब्लडलाइन WarGames मैच में रेंस की टीम के 5वें सदस्य पंक होंगे। ये जानकर सभी चौंक गए थे। अब रोमन और पंक को साथ काम करते हुए देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

ब्लडलाइन WarGames मैच में नई ब्लडलाइन को सबक सिखाने के लिए रोमन रेंस तैयार हो चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर Survivor Series 2024 में सभी चीजें ठीक करने की बात कही है। रेंस के इस मैसेज से आप समझ सकते हैं कि वो क्या कहना चाह रहे हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ नई ब्लडलाइन को धराशाई करना है।

Ad

क्या WWE Crown Jewel 2024 में मिली हार का बदला ले पाएंगे रोमन रेंस?

इस महीने की शुरूआत में Crown Jewel का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था। वहां पर रोमन रेंस और द उसोज़ ने सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और जेकब फाटू का सामना किया था। मुकाबला शानदार रहा लेकिन अंत देखकर सभी चौंक गए थे। सोलो ने रोमन को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। रेंस अब इस करारी हार का बदला लेने के मूड में होंगे। ब्लडलाइन WarGames मैच के ऊपर उनकी नज़रें होंगी। वहां पर वो कमाल दिखाकर असली ब्लडलाइन को जीत दिला सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications