रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उनके पास इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप मौजूद है। देखा जाए तो रोमन रेंस को WWE का पोस्टर बॉय कहा जा सकता है। रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में अबतक कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। इसके बावजूद रोमन रेंस के लिए अपनी पहली WWE टाइटल जीत जरूर ही यादगार रही होगी।रोमन रेंस का अपनी पहली WWE चैंपियनशिप जीतने का सफरpic.twitter.com/OfsfIaf0Qo My man Roman reigns finally won the championship at 2015 survivor series.— chris stone (@yeoyostone) November 23, 2015रोमन रेंस ने अक्टूबर 2015 में नंबर 1 कंटेंडर मैच जीता था और इसके बाद उन्हें सैथ रॉलिंस के खिलाफ WWE टाइटल के लिए मौका मिला था। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस को नंबर में चोट लग गई। इसके चलते WWE ने एक टूर्नामेंट बुक किया। इस प्रतियोगिता के विजेता को WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मिलती। रोमन रेंस शुरुआत से ही जीत दर्ज करने के फेवरेट थे।उन्होंने पहले राउंड में बिग शो को हराया। इसके बाद उन्होंने सिजेरो और एल्बर्टो डेल रियो को हराते हुए टूर्नामेंट में आगे की ओर जगह बनाई। फाइनल्स में उनका सामना अपने सबसे अच्छे दोस्त डीन एम्ब्रोज़ से देखने को मिला। दरअसल, रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ का चैंपियनशिप मैच Survivor Series 2015 में देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को जबरदस्त प्रतियोगिता दी।ये भी पढ़ें:- 4 साल पहले भारतीय सुपरस्टार ने रचा था बड़ा इतिहास, सभी को चौंकाते हुए पहली बार जीती थी WWE चैंपियनशिपद शील्ड के अलग होने के बाद से ही दोनों ने प्रभावित किया था। ऐसे में मुकाबले में किसी की भी जीत हो सकती थीं। इसके बावजूद दोनों का मुकाबला लगभग 9 मिनट तक चला और इस दौरान रोमन रेंस ने अंत में स्पीयर लगाया। साथ ही अपनी चैंपियनशिप जीत का सेलिब्रेशन किया। उनका एक जबरदस्त सेलिब्रेशन देखने को मिला और उनके लिए ये खास पल रहा था। उन्होंने अपने करियर की पहली वर्ल्ड टाइटल जीती थी।रोमन रेंस कुछ ही मिनट बाद टाइटल हार गए2 years ago today, @WWESheamus won the MITB ladder match. He would go on to cash it in against Roman Reigns at Survivor Series 2015. pic.twitter.com/kQi6vIvE4x— HEELReport (@HEELReport) June 14, 2017रोमन रेंस अपनी जीत का सेलिब्रेशन कर रहे थे। इसके बाद ट्रिपल एच वहां आए और उन्होंने रोमन को बधाई दी। साथ ही उन्होंने रोमन से हाथ मिलाने की इच्छा जताई। इसके बावजूद रेंस ने ट्रिपल एच पर स्पीयर लगा दिया। इसके बाद अचानक से शेमस ने एंट्री की और रोमन रेंस पर हमला किया। उन्होंने अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया।ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर के बारे में 5 बड़ी बातें जो WWE के मालिक विंस मैकमैहन फैंस को नहीं बताना चाहेंगेइसके बाद दोनों का मुकाबला 37 सेकंड्स तक चला और इस दौरान रोमन रेंस ने बहुत कोशिश की। खैर, शेमस ने अंत में अपने फिनिशर से रोमन को धराशाई किया और पिन करते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली। ये रोमन रेंस के लिए खास पल था लेकिन शेमस ने इसे जरूर खराब कर दिया था। खैर, बाद में रोमन ने फिर टाइटल जीत लिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।