WWE में Roman Reigns के ग्रुप का नया नाम आया सामने, जल्द हो सकता है भाई से रीयूनियन

WWE, Roman Reigns, Jey Uso, Jimmy Uso,
WWE में रोमन रेंस और जिमी उसो का जे उसो से रीयूनियन काफी यादगार पल होगा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Faction Name Revealed: WWE में अभी तक रोमन रेंस (Roman Reigns), जिमी उसो (Jimmy Uso) और जे उसो का रीयूनियन नहीं हो पाया है। हालांकि, इस ग्रुप का पहले ही सामने आ चुका है। रोमन और जिमी अभी तक सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन पर दबदबा बनाने में नाकाम रहे हैं और हील फैक्शन लगातार इन दोनों स्टार्स की हालत खराब करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद ही जिमी उसो ने रेंस को जे उसो की मदद लेने को कहा था। जिमी Raw में जे से मदद मांगने भी गए लेकिन पूर्व आईसी चैंपियन ने अपने भाई से बात करने से इंकार कर दिया।

Ad

इसके बावजूद मेन इवेंट जे इस हफ्ते SmackDown में नज़र आए और वो अपने छोटे भाई सोलो सिकोआ के साथ सैगमेंट में दिखाई दिए। इसके बाद जे का बैकस्टेज रोमन रेंस और जिमी उसो से सामना हुआ। इस दौरान रोमन और मेन इवेंट जे के बीच थोड़ी टेंशन देखने को मिली थी। WWE ने हाल ही में रेंस, जिमी उसो और जे उसो की इस मुलाकात की वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट करते हुए इस तिकड़ी को 'OG Bloodline' कहा। WWE का रोमन रेंस के ग्रुप को नाम देना इस बात का संकेत हो सकता है कि जल्द ही उनका अपने भाई जे से रीयूनियन होना वाला है। इस चीज़ के संकेत Raw में दिए गए जहां सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन फैक्शन के कारण मेन इवेंट जे को आईसी चैंपियन गंवानी पड़ी।

Ad

WWE में जे उसो से माफी मांगेंगे रोमन रेंस?

जब जे उसो WWE में ब्लडलाइन का हिस्सा हुआ करते थे तो रोमन रेंस ने उनके साथ काफी बुरा व्यवहार किया था। इससे तंग आकर ही मेन इवेंट जे ने SmackDown छोड़ने का फैसला किया था। जे Raw में सिंगल्स स्टार के रूप में काफी अच्छा कर रहे थे लेकिन मौजूदा समय में रोमन और जिमी उसो को उनकी मदद की सख्त जरूरत है। हालांकि, रेंस को मेन इवेंट जे के साथ टेंशन खत्म करना होगा तभी वो उनकी मदद करने के लिए तैयार होंगे। मार्क हेनरी का मानना है कि अगर रोमन रेंस अपने द्वारा अतीत में की गई गलतियों को मानकर जे उसो से माफी मांगते हैं तो इन दोनों के बीच की टेंशन खत्म हो सकती है और दोनों साथ आ सकते हैं। उन्होंने कहा,

"अगर रोमन रेंस को जे उसो को अपनी टीम में लाना है तो उन्हें उनसे माफी मांगनी होगी।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications