WWE Raw Netflix में तूफानी जीत के बाद Roman Reigns ने तोड़ी चुप्पी, 6 शब्दों में फैंस से कर दी बहुत बड़ी मांग 

WWE
रोमन रेंस और पॉल हेमन (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Breaks Silence: WWE Raw के Netflix Premiere में आखिरकार रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) रिंग में सिंगल्स मैच के लिए आमने-सामने आए। ब्लडलाइन के दोनों मेंबर्स के बीच उला फाला और ट्राइबल चीफ पद के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला। रेंस ने यहां पर जीत दर्ज की और अब अपनी तूफानी जीत के बाद चुप्पी तोड़ी है।

Ad

Raw Netflix Premiere का पहला मैच रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ही हुआ। इस बीच जेकब फाटू, टामा टोंगा और केविन ओवेंस ने सोलो सिकोआ की मदद की। रोमन रेंस का साथ देने के लिए जिमी उसो, सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स आगे आए। अंत में रेंस ने सोलो पर स्पीयर लगाया और पिन करते हुए आखिरकार अपना सम्मान एक बार फिर हासिल किया।

रोमन रेंस ने इस तूफानी जीत के बाद सोशल मीडिया पर जाकर चुप्पी तोड़ी है और सभी से 6 शब्दों में सभी से बड़ी मांग करते हुए उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा है। असली ट्राइबल चीफ ने पोस्ट करते हुए लिखा,

"अपने ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज कीजिए।"

आप रोमन रेंस का पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE में सोलो सिकोआ को हराने के बाद क्या होगा रोमन रेंस का अगला कदम?

रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला को एक बार फिर हासिल कर लिया है। अब हर कोई जानने को इच्छुक है कि असली ट्राइबल चीफ का अगला कदम क्या होगा। WWE Raw के दौरान ही पॉल हेमन और रोमन रेंस को बैकस्टेज देखा गया था। यहां पर हेमन ने रेंस से पूछा था कि उन्हें एक ऐसे प्लैटफॉर्म की जरूरत है, जहां पूरी दुनिया उन्हें एक्नॉलेज कर पाएगी। रोमन ने 27 जनवरी की तारीख दी और वो अपने रूम में चले गए।

इस सैगमेंट से साफ तौर पर लग रहा है कि रेंस की WWE में अगली अपीयरेंस 27 जनवरी को होने वाले Raw के एपिसोड में होगी। आपको बता दें कि यह Royal Rumble 2024 से पहले होने वाला रेड ब्रांड का आखिरी शो होगा और अभी कहना मुश्किल है कि वो वहां पर आकर क्या करेंगे। हालांकि, वो सीधे रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान करते हैं तो फैंस को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications