WWE SummerSlam 2023 में Jey Uso पर विवादास्पद जीत के बाद Roman Reigns की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Pankaj
 WWE SummerSlam 2023 में हुआ था तगड़ा मैच
WWE SummerSlam 2023 में हुआ था तगड़ा मैच

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 का सफल समापन हो गया। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। रेंस ने जे को हराकर अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। खैर जीत के बाद रेंस की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

प्रीमियम लाइव इवेंट के मेन इवेंट में रेंस ने जे उसो को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप बरकरार रखी। मैच के अंतिम क्षणों में जे के भाई जिमी उसो की WWE टेलीविजन पर वापसी हुई। सभी को आश्चर्य हुआ जब जिमी ने अपने भाई को धोखा दिया।

एक और सफल टाइटल डिफेंस के बाद रेंस स्क्वायर सर्कल के बाहर जीवन का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए एक साहसिक संदेश भेजा।

अम्ब्रेला सर्विस। एंड स्टिल। द ओनली ट्राइबल चीफ।
Ad

WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में आगे आएगा मजा

रोमन रेंस और जे उसो की राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आया। जे उसो ने शानदार काम किया। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अभी खत्म नहीं होगी। अभी आगे जाकर और भी बवाल देखने को मिलेगा।

WWE SummerSlam 2023 में मैच के दौरान रेंस ने गलती से सोलो सिकोआ को स्पीयर मार दिया था। इसके बाद रिंगसाइड में दोनों के बीच बहस भी देखने को मिली थी। सोलो बहुत गुस्से में लग रहे थे। मौके का फायदा उठाकर जे ने बैरिकेड में रेंस को स्पीयर मार दिया था। ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द रेंस के ऊपर सिकोआ टर्न लेकर सभी को चौंका देंगे।

इसके अलावा जे उसो और जिमी उसो की कहानी भी अब आगे बढ़ेगी। जिमी उसो बहुत लंबे समय से WWE टीवी से बाहर चल रहे थे। रोमन और सिकोआ ने उनके ऊपर अटैक किया था। इसी वजह से जे उसो ने रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की थी। SummerSlam में जे उसो की जीत होने वाली थी लेकिन जिमी ने जे को बाहर खींच दिया। ये देखकर फैंस सहित जे उसो भी हैरान हो गए थे। इसके बाद जिमी ने उन्हें सुपरकिक भी मारी। इस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications