WWE Bad Blood में ऐतिहासिक मैच से कुछ घंटों पहले Roman Reigns ने तोड़ी चुप्पी, दुश्मनों को दी धमकी

WWE
WWE Bad Blood से पहले रोमन रेंस ने क्या कहा? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Breaks Silence Before Bad Blood: बैड ब्लड (WWE Bad Blood 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर सभी की नज़र रहने वाली है और आखिरकार उनका इन-रिंग रिटर्न होने वाला है। ऐतिहासिक मैच से कुछ घंटों पहले असली ट्राइबल चीफ ने चुप्पी तोड़ दी है और उन्होंने अपने दुश्मनों को धमकी दे दी है।

Ad

Bad Blood 2024 में कोडी रोड्स के साथ रोमन रेंस टीम बनाने वाले हैं और इन दोनों का सामना मेन इवेंट में द ब्लडलाइन के सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के खिलाफ होने वाला है। इस मुकाबले को लेकर हर कोई उत्साहित है और अब रेंस ने भी अपने मैच को हाइप करते हुए सोशल मीडिया पर जबरदस्त पोस्ट किया। असली ट्राइबल चीफ ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा,

"आज हम उन्हें दिखाएंगे। शब्दों की जरूरत नहीं है।"

आप रोमन रेंस का पोस्ट यहां देख सकते हैं

Ad

रोमन रेंस का यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि पहली बार वो WWE में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करने वाले हैं। इस मुकाबले में काफी कुछ दांव पर होने वाला है और इसके अलावा देखना होगा कि असली ट्राइबल चीफ और अमेरिकन नाईटमेयर बतौर टीम कैसा प्रदर्शन करते हैं। इस मुकाबले का नतीजा इन दोनों के तालमेल पर ही निर्भर करेगा।

WWE में रोमन रेंस ने अपना आखिरी मैच कब जीता था?

रोमन रेंस 6 महीने बाद WWE में पहला मैच लड़ने वाले हैं और उनकी नज़र लंबे समय बाद पहली जीत दर्ज करने पर होगी। WrestleMania XL के नाईट 2 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने हेड ऑफ द टेबल को ब्लडलाइन रूल्स मुकाबले में हराते हुए उनकी 1316 दिनों की ऐतिहासिक बादशाहत का अंत किया था। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने इसके बाद ब्रेक ले लिया था और कोई मैच नहीं लड़ा।

इससे पहले रेंस ने कंंपनी में आखिरी मैच WrestleMania XL के नाईट 1 में जीता था। यहां रेंस ने द रॉक के साथ टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया था। ट्राइबल चीफ और द फाइनल बॉस ने मिलकर रोड्स और रॉलिंस को शिकस्त दी थी। रेंस की कोशिश अप्रैल के बाद पहला मैच जीतने की होगी। इसके अलावा वो सोलो से उला फाला भी वापस हासिल करना चाहेंगे और कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच पाना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications