WWE में आखिरकार टूटेगी Roman Reigns-Brock Lesnar की स्ट्रीक,10 साल में पहली बार होगा कारनामा, लगा बड़ा झटका

WWE
WrestleMania 41 में रोमन रेंस का ट्रिपल थ्रेट मैच होगा (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar and Roman Reigns Streak Set To End: WWE WrestleMania 41 शानदार होने वाला है। कंपनी में मौजूदा समय में जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। अभी कुछ हफ्ते और बचे हैं तो तगड़े मुकाबले जोड़े जा सकते हैं। मेनिया में इस बार कुछ रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं। एक बड़ी स्ट्रीक टूटने की जानकारी सामने आ गई है, जिसमें ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस (Roman Reigns) शामिल हैं। इनके 10 साल से चली आ रही महारथ खत्म हो जाएगी।

Ad

WrestleMania 41 में रोमन रेंस का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। पिछले हफ्ते SmackDown में इनके बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया गया। ये ऑफिशियल हो गया है कि रेंस इस बार नॉन-टाइटल मैच में दिखेंगे। लंबे समय बाद ऐसा देखने को मिलेगा। ये जरूर बता दिया गया है कि ट्रिपल थ्रेट मैच मेन इवेंट में होगा। शायद नाईट 1 के अंत में तीनों स्टार्स एक्शन में दिख सकते हैं।

एक यूजर द्वारा जानकारी दी गई है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की मेनिया स्ट्रीक खत्म होने वाली है। 10 साल बाद पहली बार ऐसा होगा कि रेंस और लैसनर में से कोई एक भी वर्ल्ड टाइटल मैच में शामिल नहीं रहेगा। ऐसा अंतिम बार WrestleMania 30 में हुआ था। ये बहुत ही मजेदार स्ट्रीक सामने आई है। रेंस और लैसनर को झटका लगने वाला है।

Ad

WWE रिंग में लंबे समय से ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए हैं

रोमन रेंस का करियर साल 2020 में हील टर्न लेने के बाद बदल गया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। पिछले साल मेनिया में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत का अंत किया था। रेंस अब टॉप सुपरस्टार बन चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी हो गई है। ब्रॉक लैसनर का WWE में अंतिम मैच SummerSlam 2023 में हुआ था। वहां पर कोडी रोड्स ने उन्हें हराया था। तब से उनकी वापसी नहीं हुई है।

लैसनर की वापसी को लेकर आए दिन अफवाहें और अटकलें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक केस में उनका नाम ऑफिशियल तौर पर आ गया था। अब जब तक उन्हें हरी झंडी नहीं मिल जाती है तो फिर WWE में वापसी मुश्किल ही है। 2025 में तो उनका WWE में आना संभव नहीं लग रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications