रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर समेत मौजूदा समय के 12 सबसे बड़े WWE सुपरस्टार्स और उनका डेब्यू किस अंदाज में हुआ? 

Ujjaval
WWE में कुछ डेब्यू हमेशा याद रहेंगे (Photo: WWE.com)
WWE में कुछ डेब्यू हमेशा याद रहेंगे (Photo: WWE.com)

Biggest WWE Superstars Currently and Their Debut: WWE में हर एक सुपरस्टार का डेब्यू काफी अहम रहता है। इससे ही वो मेन रोस्टर पर अपनी छाप छोड़ पाता है। WWE में इस समय कई तगड़े रेसलर्स मौजूद हैं। कई लोगों को उनके डेब्यू के बारे में पता नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम WWE के अभी के 12 सबसे बड़े स्टार्स और उनके डेब्यू के अंदाज पर नज़र डालेंगे।

Ad

12- WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन का डेब्यू 22 साल पहले हुआ था

youtube-cover
Ad

रैंडी ऑर्टन की WWE में पहली अपीयरेंस 16 मार्च 2002 को WrestleMania 18 फैन एक्सेस में आई थी। इस शो में उन्हें टॉमी ड्रीमर ने हराया था। 25 अप्रैल 2002 को उन्होंने टीवी पर पहला मैच लड़ा और हार्डकोर हॉली को हराया। इसे उनका ऑफिशियल डेब्यू माना जाता है।

11- सीएम पंक का WWE डेब्यू सालों पहले हुआ था

youtube-cover
Ad

4 जुलाई 2006 को सीएम पंक का टीवी डेब्यू ECW के एपिसोड में हुआ। उन्होंने एक वीडियो पैकेज में अपने बारे में बात की और खुद को हाइप किया। पंक मौजूदा समय के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उनका रेसलिंग डेब्यू 1 अगस्त 2006 को हुआ था, जहां उन्होंने जस्टिन क्रेडिबल को हराया था।

10- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बेली का डेब्यू यादगार रहा

youtube-cover
Ad

22 अगस्त 2016 को बेली का ऑफिशियल मेन रोस्टर डेब्यू देखने को मिला। बेली ने आकर शार्लेट फ्लेयर को Raw विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज किया लेकिन उन्होंने इंकार किया। बेली ने इसी शो में डैना ब्रुक को हराकर अपना प्रभाव छोड़ा।

9- WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन ने डेब्यू पर बवाल मचाया था

youtube-cover
Ad

लिव मॉर्गन ने 21 नवंबर 2017 को SmackDown में डेब्यू किया था। रूबी रायट और साराह लोगन के साथ मिलकर उन्होंने नेओमी और बैकी लिंच पर हमला किया था। लिव ने इतने सालों में खुद को बदला और अभी वो विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं।

8- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने डेब्यू पर जीता था मैच

youtube-cover
Ad

गुंथर ने मेन रोस्टर डेब्यू 8 अप्रैल 2022 में किया था। उन्होंने एक लोकल सुपरस्टार को हराकर अपना प्रभाव छोड़ा था। गुंथर ने काफी जल्दी सफलता हासिल की और वो मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं।

7- रिया रिप्ली ने WWE डेब्यू पर चैंपियन को किया था चैलेंज

youtube-cover
Ad

रिया रिप्ली ने 22 मार्च 2021 को Raw में अपना ऑफिशियल मेन रोस्टर डेब्यू किया था। उन्होंने यहां ओस्का को WrestleMania 37 में Raw विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज किया था। इसे ओस्का ने स्वीकार कर लिया था।

6- बियांका ब्लेयर ने WWE WrestleMania में किया था डेब्यू

youtube-cover
Ad

बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 36 द्वारा मेन रोस्टर डेब्यू किया था। उन्होंने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को ज़ेलिना वेगा, ऑस्टिन थ्योरी और एंजल गार्ज़ा के हमले से बचाया था। फैंस को उनका डेब्यू काफी पसंद आया था।

5- शार्लेट फ्लेयर का WWE डेब्यू प्रभावशाली था

youtube-cover
Ad

शार्लेट फ्लेयर मौजूदा समय की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। उनके मेन रोस्टर करियर की शुरुआत 13 जुलाई 2015 को Raw द्वारा हुई थी। उन्हें बैकी लिंच और साशा बैंक्स के साथ स्टैफनी मैकमैहन द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया था।

4- अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का डेब्यू उतना खास नहीं था

youtube-cover
Ad

2 जुलाई 2007 को कोडी रोड्स ने Raw में बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा डेब्यू किया था। इस सैगमेंट में रैंडी ऑर्टन ने पहले खुद को इंट्रोड्यूस किया और फिर कोडी के पिता डस्टी पर थप्पड़ जड़ दिया। यहां से रोड्स और रैंडी की दुश्मनी शुरू हुई।

3- ब्रॉक लैसनर ने WWE डेब्यू पर बवाल मचाया था

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने 18 मार्च 2002 को Raw के एपिसोड में डेब्यू किया था। उन्होंने एक मैच में दखल देकर अल स्नो, स्पाइक डड्ली और मेवन तीनों पर हमला किया था। उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

2&1- सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का WWE डेब्यू साथ में हुआ था

youtube-cover

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने Survivor Series 2012 में अपना डेब्यू किया था। वो दोनों डीन एम्ब्रोज़ के साथ द शील्ड के तौर पर आए थे। उन्होंने आकर रायबैक की बुरी हालत करते हुए फैंस का दिल जीता था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications