न ही रोमन रेंस और न ही ब्रॉक लैसनर, 12 साल बाद WWE SummerSlam में फैंस के हाथ लगेगी मायूसी! ट्रिपल एच की होगी सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

WWE
WWE SummerSlam 2024 में इस बार नहीं दिखेंगे दो दिग्गज (Photo: WWE.com)

Roman Reigns And Brock Lesnar Miss SummerSlam 2024: WWE SummerSlam 2024 बहुत नजदीक है। ये कंपनी का बड़ा इवेंट होता है। फैंस हर साल इसके लिए काफी उत्साहित रहते हैं। WWE द्वारा इस शो में बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं। बड़े स्टार्स का जलवा इसमें देखने को मिलता है।

Ad

इस बार समर की सबसे बड़ी पार्टी में एक अनोखी चीज देखने को मिलेगी। शायद इस स्ट्रीक के बारे में बहुत कम लोगों ने सोचा होगा। पिछले 12 साल में SummerSlam 2024 पहला इवेंट होगा, जिसमें रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर में से किसी का भी धमाल देखने को नहीं मिलेगा। फैंस को इस बात से मायूसी हो सकती है। साल 2012 से अगर देखा जाए तो हर बार दोनों में एक स्टार शो में मौजूद रहा है। साल 2020 में रेंस ने अंत में वापसी कर बवाल मचाया था।

यहां तक कि SummerSlam में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का आमना-सामना भी हो चुका है। अंतिम बार दोनों की भिड़ंत SummerSlam 2022 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुई थी। लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले साल SummerSlam 2023 का हिस्सा दोनों सुपरस्टार्स थे। ब्रॉक लैसनर का सिंगल्स मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था। रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जे उसो के खिलाफ डिफेंड की थी।

SummerSlam 2023 के बाद से अभी तक WWE रिंग में लैसनर की वापसी नहीं हुई है। WrestleMania XL में इस साल कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनके ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। तब से वो भी ब्रेक पर चल रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई क्लियर अपडेट सामने नहीं आया है।

Ad

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दिया था बड़ा अपडेट

ब्रॉक लैसनर की वापसी इस साल Royal Rumble में होने वाली थी लेकिन कंपनी को प्लान में बदलाव करना पड़ा। द बीस्ट का एक विवाद में नाम सामने आ गया था, जिसके बाद WWE ने उनसे दूरी बना ली थी। अभी तक उन्हें हरी झंडी नहीं मिली है। हाल ही में ट्रिपल एच ने कहा था कि ब्रॉक की WWE में वापसी उनके ऊपर निर्भर करती है।

रोमन रेंस की वापसी का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। SummerSlam 2024 में उनके आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। देखना होगा कि रोमन और ब्रॉक के बिना इस बार SummerSlam सफल होगा या नहीं। ट्रिपल एच की इस बार बड़ी अग्निपरीक्षा होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications