WWE में बवाल मचाने के बाद Roman Reigns के भाई ने तोड़ी चुप्पी, दिया दिल छू लेने वाला संदेश

WWE SmackDown, Roman Reigns, Jimmy Uso, Jey Uso, Naomi,
WWE SmackDown में रोमन रेंस और उनके भाइयों ने जमकर बवाल मचाया (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Brother Reacts: जिमी उसो (Jimmy Uso) ने WWE में वापसी के बाद ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी जारी रखी है। 18 अक्टूबर को हुए SmackDown के एपिसोड में हील ग्रुप ने जिमी और रोमन रेंस (Roman Reigns) की हालत खराब कर दी थी। इसके बाद बिग जिम और रोमन ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में जे उसो के साथ मिलकर बवाल मचाते हुए सोलो सिकोआ के फैक्शन को सबक सिखाया। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी है। पिछले हफ्ते SmackDown में रोमन और द उसोज़ की वजह से ब्लडलाइन के टोंगा ब्रदर्स को मोटर सिटी मशीन गन्स के हाथों WWE टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी।

Ad

वहीं, शो अंत होने से पहले जिमी और जे उसो गले मिलकर रीयूनियन करते हुए दिखाई दिए थे। यह काफी खास पल था और रोमन रेंस भी स्टेज से इन दोनों भाइयों को गले मिलते हुए देख रहे थे। जिमी उसो की वाइफ नेओमी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके साथ कई तस्वीर पोस्ट की। जिमी ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी वाइफ को दिल छू लेने वाला संदेश दिया। बिग जिम ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा,

"मैं आपसे प्यार करता हूं। आप मुझे बेहतर बनाती हैं।"
Ad

WWE में जे उसो और जिमी उसो का रीयूनियन किस प्रकार हो पाया?

जिमी उसो ने SummerSlam 2023 में जे उसो पर अटैक करके उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने नहीं दिया था। इसके बाद से ही ये दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए थे। जिमी ने Bad Blood में वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ मिलकर ब्लडलाइन के खिलाफ दुश्मनी आगे बढ़ाई। हालांकि, ये दोनों स्टार्स हील ग्रुप के सामने टिक नहीं पा रहे थे इसलिए बिग जिम Raw में जे उसो के पास मदद मांगने गए। उस वक्त जे ने अपने भाई से बात नहीं की लेकिन वो 18 अक्टूबर को हुए SmackDown में नज़र आए और इन दोनों भाइयों की बैकस्टेज मुलाकात हुई थी।

इसके बाद सोलो सिकोआ के फैक्शन के कारण जे उसो को Raw में आईसी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी। शायद इसी के बाद जे ने जिमी उसो के मनमुटाव खत्म करने का फैसला किया और SmackDown में आकर ब्लडलाइन को सबक सिखाया। देखा जाए तो मेन इवेंट जे के आने से रोमन रेंस का ग्रुप मजबूत हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि ये तीनों सुपरस्टार्स Crown Jewel में टीम के रूप में लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications