WWE Bad Blood में जीत के बाद Roman Reigns का बड़ा कदम, इस चीज में किया चौंकाने वाला बदलाव

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Made Major Change: WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट बहुत खास रहा क्योंकि लंबे समय बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) इन-रिंग एक्शन में दिखे। कोडी रोड्स के साथ मिलकर उन्होंने जेकब फाटू और सोलो सिकोआ को हराया। मुकाबले में उनकी मदद जिमी उसो ने वापसी करते हुए की। अंत में द रॉक ने भी एंट्री कर अपना जलवा बिखेरा। खैर बड़ी जीत के बाद अब असली ट्राइबल चीफ ने एक चौंकाने वाला बदलाव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद रोमन ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में उन्होंने धमाकेदार वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। इसके बाद से रेंस की राइवलरी सोलो और उनकी ब्लडलाइन से जारी है। कोडी रोड्स ने इसमें उनका साथ निभाया। Bad Blood में पहली बार रोमन और कोडी साथ काम करते हुए नज़र आए। दोनों की केमिस्ट्री शानदार रही। रेंस और रोड्स ने जब साथ काम करने का फैसला किया था तब बहुत लोगों को यकीन नहीं हुआ क्योंकि छह महीने पहले दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे।

Bad Blood में रोमन रेंस और जिमी उसो का रीयूनियन भी जबरदस्त रहा। इस चीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दोनों ने शानदार अंदाज में एक-दूसरे को गले लगाया। रोमन के तो आंसू भी निकल गए थे। खैर करीब दो साल बाद असली ट्राइबल चीफ ने X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी, जो एक नए युग की शुरूआत का संकेत है।

Ad

WWE में द रॉक का अगला कदम क्या होगा?

Bad Blood 2024 में द रॉक ने भी एंट्री कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने स्टेज एरिया से कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। द ग्रेट वन के अगले कदम पर अब सभी की नज़रें टिकी हैं। हो सकता है कि वो रेंस के खिलाफ टर्न ले लें। ऐसा हुआ तो फिर दोनों के बीच एक शानदार मुकाबला आगे जाकर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा वो कोडी रोड्स को भी चुनौती पेश कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications