Roman Reigns या Cody Rhodes नहीं, इस WWE स्टार को लेना है The Rock से बदला, आया बड़ा बयान

Ujjaval
WWE दिग्गज द रॉक से लेंगे ऑस्टिन थ्योरी बदला? (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज द रॉक से लेंगे ऑस्टिन थ्योरी बदला? (Photo: WWE.com)

Austin Theory Unfinished Business Rock: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) ने Bad Blood 2024 में वापसी करके फैंस को एकदम हैरान कर दिया था। इसके बाद से ही वो चर्चा का विषय बन गए और फैंस उन्हें जल्द ही टीवी पर वापस आते हुए देखना चाहते हैं। ऐसा लग रहा है कि रॉक WrestleMania सीजन के दौरान वापसी करेंगे और उनकी यहां कोडी रोड्स या रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ दुश्मनी देखने को मिल सकती है। अब एक अन्य स्टार ने रॉक से बदला लेने की बात कही है। 2023 में द रॉक ने WWE SmackDown के एक एपिसोड में सरप्राइज रिटर्न किया था। इसी बीच ग्रेट वन ने ऑस्टिन थ्योरी का मजाक बनाया था।

Ad

बाद में फाइनल बॉस और पैट मैकेफी ने ऑस्टिन की हालत खराब कर दी थी। यह सैगमेंट काफी जबरदस्त था और थ्योरी कभी इसका बदला नहीं ले पाए थे। Chris Van Vliet के Insight शो पर थोड़े समय पहले ही ऑस्टिन थ्योरी नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने बताया था कि वो द रॉक से Fast and Furious के सेट पर मिले थे। इसी बीच उन्होंने द रॉक द्वारा हालत खराब होने को लेकर बात करते हुए बदला लेने के बारे में बात की। उन्होंने इसी बीच बताया कि ऑस्टिन थ्योरी vs द रॉक ही असली सिनेमा है। उन्होंने कहा,

"ऑस्टिन थ्योरी vs ड्वेन जॉनसन (द रॉक) ही असली फिल्म है। यही असली है, ठीक है? हमारे बीच अभी भी चीज़ें एकदम अधूरी हैं।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

क्या फैंस को WWE में ऑस्टिन थ्योरी vs द रॉक देखने को मिलेगा?

द रॉक की रिंग में दोबारा वापसी जल्द ही हो सकती है लेकिन उनके ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ मैच की संभावना बेहद कम नज़र आ रही है। बता दें कि रॉक को कोडी रोड्स से पहले निपटना है। इसके अलावा उनकी रोमन रेंस और असली ब्लडलाइन से फ्यूड भी होने वाली है। इसी वजह से WWE का ध्यान मुख्य रूप से इसपर होने वाला है। लग रहा है कि WrestleMania 41 में ही रॉक लड़ते हुए नज़र आएंगे और ऐसी स्थिति में वो अपनी मौजूदा स्टोरीलाइन को खत्म करना चाहेंगे। इसी कारण नहीं लग रहा है कि थ्योरी का रॉक के खिलाफ मैच हो पाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications