WWE NXT का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त साबित हुआ। आपको बता दें NXT का ये Halloween Havoc एपिसोड था। कई नए चैंपियन यहां WWE को मिले। सबसे खास बात ये रही कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने WWE NXT में डेब्यू कर लिया है। द उसोज के छोटे भाई सोलो सिकोआ हैं और इस पल का इंतजार सभी फैंस कर रहे थेे। WWE on BT Sport@btsportwwe🤙 @WWESoloSikoa wants to be famous (and fight and hurt)#WWENXT #HalloweenHavoc6:50 AM · Oct 27, 20216517🤙 @WWESoloSikoa wants to be famous (and fight and hurt)#WWENXT #HalloweenHavoc https://t.co/NoEtdBFZ5uNXT के Halloween Havoc एपिसोड में सोलो सिकोआ ने मचाया बवालसोलो सिकोआ के डेब्यू को लेकर पहले से बहुत खबरें आ रही थी। खुद सोलो सिकोआ ने कहा था कि वो अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं। NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में धमाकेदार डेब्यू उनका हुआ। इस शो में एलए नाइट और वॉलर वैम्पायर के कॉस्टयूम में नजर आए। रिंग में इन दोनों का जलवा ज्यादा देखने को नहीं मिला। इसके तुरंत बाद ही सोलो सिकोआ ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री की। रिंग में आकर सिकोआ ने 31 साल के वॉलर पर जबरदस्त हमला कर उन्हें धराशाई कर दिया।WWE NXT@WWENXT✅Show up.✅Make an impact. He is @WWESoloSikoa. #WWENXT #HalloweenHavoc6:50 AM · Oct 27, 20212712436✅Show up.✅Make an impact. He is @WWESoloSikoa. #WWENXT #HalloweenHavoc https://t.co/dSQiivHIPwवैसे ये चीज देखकर रोमन रेंस और द उसोज भी काफी खुश हुए होंगे। सिकोआ ने जिस अंदाज में डेब्यू किया वो काबिलेतारीफ था। इससे एक बात साफ हो गई है कि WWE अब उन्हें तगड़ा पुश देगा और जल्द ही मेन रोस्टर में भी उनकी एंट्री हो जाएगी। अगर मेन रोस्टर में वो आएंगे तो जरूर द ब्लडलाइन के साथ जुड़ेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो रोमन रेंस का फैक्शन काफी तगड़ा हो जाएगा। द उसोज जिस अंदाज में रिंग में नजर आते हैं कुछ ऐसे ही सिकोआ भी नजर आए। ये देखकर फैंस भी काफी खुश हुए। सिकोआ का अभी तक का करियर भी शानदार रहा है। काफी अच्छी ट्रेनिंग के साथ उन्होंने NXT में डेब्यू किया है। ज्यादा समय उन्हें मेन रोस्टर में आने में नहीं लगेगा। वॉलर जैसे बड़े सुपरस्टार के खिलाफ पहले ही उन्होंने पंगा ले लिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे उनकी राइवलरी कितनी शानदार रहेगी। देखना ये भी होगा कि सिकोआ का NXT रन कैसा रहता है और किस तरह आगे वो परफॉर्म करते हैं।