WWE NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अपना डेब्यू मैच लड़ा। डेब्यू मैच में ही सिकोआ ने जबरदस्त जीत हासिल की। भारतीय WWE सुपरस्टार जीत रामा (Jeet Rama) को सिकोआ ने हराया। इस जीत के बाद सिकोआ ने ट्विटर पर अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दी है। इस ट्वीट के जरिए सिकोआ ने रोस्टर में मौजूद अन्य सुपरस्टार्स को चुनौती दे दी है।Solo@WWESoloSikoaIf you never ate scraps on the streets then you wouldn’t know the pain and anger i felt.Now it’s time to take food off other peoples plate and nobody will do a damn thing about it..10:17 AM · Nov 3, 202137952If you never ate scraps on the streets then you wouldn’t know the pain and anger i felt.Now it’s time to take food off other peoples plate and nobody will do a damn thing about it..WWE NXT में सोलो सिकोआ का रन बहुत ही जबरदस्त रहेगापिछले हफ्ते WWE NXT के एपिसोड में सिकोआ ने शानदार डेब्यू कर वॉलर के ऊपर हमला किया था। सिकोआ ने साफ संकेत दे दिए थे कि वो रूकने वाले नहीं है। इस हफ्ते भी दमदार प्रदर्शन सिकोआ ने किया और बड़ी जीत हासिल की। सिकोआ और जीत रामा का मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। जीत रामा को बहुत ही आसानी से सिकोआ ने हरा दिया। सिकोआ की इस जीत पर उनके फैंस भी जरूर खुश हुए होंगे। सिकोआ को NXT में तगड़ा पुश दिया जाएगा और वो जल्द ही टाइटल पिक्चर में आ सकते हैं। मेन रोस्टर में भी शायद अगले साल उनकी एंट्री हो जाएगी। अगर ऐसा होगा तो फिर ब्लू ब्रांड में अपने भाइयों के साथ वो नजर आएंगे। द उसोज और रोमन रेंस इस समय ब्लू ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं। पॉल हेमन की वजह से रेंस और द उसोज को बहुत फायदा हो रहा है। सिकोआ अगर ब्लडलाइन में शामिल हो जाएंगे तो फिर मजा आ जाएगा। फैंस ये चीज जरूर देखना चाहते होंगे।खैर बड़ी जीत के बाद सिकोआ ने ट्विटर के जरिए अपना बयान दे दिया है। सिकोआ का सामना अब किसके साथ होगा ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल उन्हें संकेत दे दिए है कि वो किसी को नहीं छोड़ने वाले हैं। सिकोआ अब NXT फैंस की नजरों में पूरी तरह आ चुके हैं। हर हफ्ते कुछ ना कुछ वो नया करेंगे और फैंस उन्हें ये देखकर जरूर चीयर करेंगे। अब देखना होगा अगले हफ्ते सिकोआ का नया प्रतिद्वंदी कौन होगा। फैंस अगले हफ्ते के एपिसोड का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।