WWE WrestleMania XL में दिल तोड़ने वाली हार के बीच Roman Reigns ने रचा इतिहास, दिग्गज का 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

WWE
WWE में रोमन रेंस ने WrestleMania को सबसे ज्यादा बार मेन इवेंट करने का रिकॉर्ड बनाया है

Roman Reigns Creates History: WWE WrestleMania XL नाईट 2 में जरूर रोमन रेंस (Roman Reigns) को दिल तोड़ देने वाली हार का सामना करना पड़ा और 1316 दिनों बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को हार गए हैं। इसके बावजूद रेंस के लिए एक खुशी की बात है और उन्होंने इतिहास रचते हुए 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

Ad
Ad

रोमन रेंस ने WrestleMania XL के नाईट 1 और नाईट 2 दोनों को मेन इवेंट किया। इसी के साथ वो WWE WrestleMania को सबसे ज्यादा बार हेडलाइन करने वाले सुपरस्टार बन गए हैं। उन्होंने हल्क होगन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जोकि अपने करियर में 8 बार मेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा रहे थे। रेंस ने अब 9 बार सबसे बड़े इवेंट को हेडलाइन किया है।

अपने WWE करियर में ट्राइबल चीफ ने सबसे पहली बार WrestleMania को मेन इवेंट 2015 में किया था। इसके बाद वो 2016, 2017, 2018, 2021, 2022, 2023 और 2024 (दो बार) में शो ऑफ द शो को हेडलाइन कर चुके हैं। होगन ने आखिरी बार 1993 में WrestleMania को मेन इवेंट किया था।

WWE WrestleMania XL में अपने ही जाल में फंसे रोमन रेंस

रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनिडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन रूल्स मैच देखने को मिला था। द रॉक और रोमन रेंस ने सोचा होगा कि इस नियम का फायदा वो उठाएंगे और अपनी चैंपियनशिप को रिटेन करने में कामयाब होंगे। हालांकि, इस मैच में कोडी की मदद के लिए कई सुपरस्टार्स आगे आए।

रोमन रेंस की मदद के लिए जहां जिमी उसो, सोलो सिकोआ और द रॉक आगे आए थे। दूसरी तरफ पहले जे उसो ने जिमी पर हल्ला बोला और उनके ऊपर स्पीयर भी लगाया। इसके बाद जॉन सीना ने आकर सोलो सिकोआ और रोमन रेंस पर AA लगाया। द रॉक ने जरूर सीना पर रॉक बॉटम लगाया, लेकिन द अंडरटेकर ने वापसी करते हुए रॉक पर चोकस्लैम लगाया।

Ad

अंत में रोमन के हाथ में स्टील चेयर थी और उन्होंने अमेरिकन नाईटमेयर की जगह सैथ रॉलिंस पर स्टील चेयर से हमला किया। अंत में कोडी ने रोमन रेंस पर लगातार क्रॉस रोड्स लगाए और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। रोड्स ने ना सिर्फ अपनी स्टोरी को खत्म किया, बल्कि रोमन रेंस की बादशाहत का अंत भी किया।

कोडी रोड्स की जीत कितनी खास थी, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी जीत का जश्न मनाने के लिएए जॉन सीना, केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन, एलए नाइट, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन जैसे स्टार्स रिंग में मौजूद थे। ट्रिपल एच, माइकल कोल और ब्रूस प्रिचर्ड ने भी अमेरिकन नाईटमेयर को बधाई दी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications