17 हजार WWE फैंस के सामने Roman Reigns की जीत, 9 महीनों का सूखा किया खत्म, भाई का गुरूर तोड़कर रचा इतिहास

WWE
WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस की जीत (Photo: X/@SKWrestling_)

Roman Reigns Win Raw Netflix Premiere: WWE रॉ (Raw) का Netflix डेब्यू शो काफी शानदार रहा। एपिसोड की शुरुआत में द रॉक ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया। इसके बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट हुआ, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर थी। दोनों ने तगड़ा मैच दिया और एक-दूसरे को हराने के लिए सारी हदें पार कीं। मैच में काफी बवाल भी मचा। अंत में रोमन ने गजब के अंदाज में जीत हासिल की। अब रेंस के पास ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला आ गई है। द रॉक ने 17 हजार से ज्यादा फैंस के सामने रिंग में आकर रोमन को उला फाला पहनाई।

Ad
Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने शुरुआत से ही एक-दूसरे पर अटैक करना शुरू कर दिया था। रिंग के बाहर सोलो ने रेंस को अनाउंसर्स टेबल पर पटका। कुछ देर बाद रोमन ने वापसी कर सिकोआ को फ्लाइंग क्लोथ्सलाइन और बिग बूट से धराशाई कर दिया था। हालांकि, सिकोआ ने चालाकी दिखाते हुए LED स्क्रीन से उनपर हमला किया और फिर स्टील स्टेप्स उनके ऊपर फेंक दी। सोलो रिंग में चेयर लेकर आए लेकिन ये दांव उनके ऊपर उल्टा पड़ गया। रोमन ने चेयर से लगातार उनकी पीठ पर अटैक किया।

नई ब्लडलाइन के लीडर ने मैच में चीटिंग भी की। उन्होंने रोमन रेंस को लो-ब्लो लगाकर सभी को हैरान कर दिया था। सोलो ने रोमन के ऊपर केंडो स्टिक से भी हमला किया। हालांकि, रोमन ने उन्हें उठाकर टेबल पर पटक दिया था। इसके बाद रेंस ने सोलो को पिन किया लेकिन टामा टोंगा ने रेफरी को बाहर खींच दिया। जेकब फाटू ने फिर आकर रेंस के ऊपर हमला किया। तब लगा कि रेंस हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिकोआ ने गुस्से में आकर रेफरी के ऊपर भी अटैक कर दिया था।

WWE रिंग में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ का तोड़ा घमंड

रोमन रेंस का साथ देने के लिए मैच में जिमी उसो और सैमी ज़ेन आए। उन्होंने जेकब फाटू और टामा टोंगा को धराशाई किया। रोमन ने इस दौरान सोलो को पिन किया लेकिन रेफरी वहां पर नहीं थे। फाटू और टोंगा के ऊपर हमला करते हुए जिमी और सैमी उन्हें बैकस्टेज ले गए। रिंग में अचानक केविन ओवेंस ने आकर रेंस को स्टनर दे दिया। सोलो ने उन्हें पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कोडी रोड्स ने आकर ओवेंस को धराशाई किया। अंत में मामला पूरी तरीके से रेंस के ऊपर आ गया था। उन्होंने सिकोआ को स्पीयर लगाया और पिन करते हुए ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत हासिल की। रेंस ने आखिरकार सिकोआ का गुरूर तोड़कर इतिहास रच दिया है। वहीं करीब नौ महीने बाद रोमन ने सिंगल्स मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications