Roman Reigns से हारने वाले 'ट्राइबल चीफ' की WWE में वापसी का ऐलान, Royal Rumble से पहले मिलेगा धोखा? 

WWE, Solo Sikoa, Roman Reigns,
क्या WWE में वापसी के बाद सोलो सिकोआ की मुश्किलें बढ़ेंगी? (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Return Announced: WWE Raw के Netflix डेब्यू पर रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को हराया था। इस हार की वजह से सोलो ने उला फाला गंवा दी है और अब वो ट्राइबल चीफ नहीं रहें। सिकोआ इस करारी हार के बाद इस हफ्ते SmackDown में दिखाई नहीं दिए। अब WWE ने नए ब्लडलाइन के लीडर को बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही हील स्टार को Royal Rumble से पहले दिल तोड़ने वाला धोखा मिलने की उम्मीद बढ़ चुकी है।

Ad

बता दें, द रॉक ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच के बाद रोमन को उला फाला पहनाई थी। सोलो सिकोआ को यह चीज शायद ही पसंद आई होगी। सोलो की अनुपस्थिति में उनके साथी जेकब फाटू-टामा टोंगा इस हफ्ते SmackDown में बवाल मचाते हुए दिखाई दिए। जेकब-टामा ने ब्लू ब्रांड के शो के मेन इवेंट में केविन ओवेंस की मदद से कोडी रोड्स-जिमी उसो को हराया भी था।

SmackDown में सिकोआ को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया। WWE ने शो के दौरान ऐलान किया कि रोमन रेंस से हारने वाले ट्राइबल चीफ की अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड के जरिए वापसी होगी। देखा जाए तो सोलो सिकोआ बदला लेने के इरादे से वापस आएंगे लेकिन इसके साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि नए ब्लडलाइन में किसी तरह की कोई दरार नहीं आ सके।

Ad

क्या सोलो सिकोआ को WWE में वापसी के बाद अपने साथियों से मिलेगा दिल तोड़ने वाला धोखा?

सोलो सिकोआ ने अभी तक नए ब्लडलाइन को अच्छे से लीड किया है। नए ब्लडलाइन मेंबर्स भी सोलो का हर ऑर्डर मानते हुए आ रहे हैं। सिकोआ का ट्राइबल चीफ होना इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण था। हालांकि, अब सोलो ने यह पद गंवा दिया है। इस वजह से कईयों का मानना है कि सोलो सिकोआ की वापसी के बाद उन्हें नए ब्लडलाइन मेंबर्स धोखा देकर फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। यही कारण है कि अगले हफ्ते सोलो सिकोआ की वापसी को लेकर रोमांच काफी बढ़ चुका है। अब देखना रोचक होगा कि सोलो उला फाला गंवाने के बावजूद जेकब फाटू, टामा टोंगा को अपने कंट्रोल में रख पाते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications