WWE SmackDown में The Rock के फिनिशिंग मूव की नकल करने वाले रेसलर पर Roman Reigns की मजेदार प्रतिक्रिया आई सामने

Pankaj
WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस को आया मजा

Roman Reigns: WWE SmackDown के मेन इवेंट में जे उसो (Jey Uso) का मुकाबला ग्रेसन वॉलर के साथ हुआ था। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस दौरान रिंगसाइड पर मौजूद थे। हालांकि उन्होंने मैच में कोई दखलअंदाजी नहीं की, लेकिन एक उभरते सितारे को द रॉक (The Rock) के फिनिशिंग मूव की नकल करते हुए देखकर उन्हें खूब हंसी आई।

Ad

द रॉक, अनोआ'ई परिवार का हिस्सा हैं। लंबे समय से अफवाहें हैं कि द रॉक अपने चचेरे भाई के खिलाफ मैच के लिए वापसी करेंगे, लेकिन यह अभी तक सफल नहीं हुआ है। इस साल मेनिया में कहा जा रहा था कि रेंस और रॉक का मैच होगा लेकिन नहीं हुआ। फ्यूचर में जरूर यह मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है।

इस हफ्ते SmackDown में ग्रेसन वॉलर ने जे उसो पर पीपुल्स एल्बो का प्रयास किया, जिससे रोमन रेंस जोर से हंस पड़े। पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Ad

आपको बता दें ग्रेसन वॉलर पिछले कुछ समय से द रॉक को बुलावा दे रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ कड़े शब्द भी एक-दूसरे के लिए बोले। वॉलर को कंपनी द्वारा पुश दिया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि SummerSlam 2023 में वो एक सैगमेंट का हिस्सा रहेंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में द रॉक एंट्री कर सकते हैं, और वहां पर वॉलर दखलअंदाजी कर सकते हैं।

WWE SummerSlam में रोमन रेंस और जे उसो के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला

उधर रोमन रेंस और जे उसो की राइवलरी भी शानदार चल रही है। इस हफ्ते मेन इवेंट मैच के बाद खूब बवाल हुआ। पहले जे उसो हावी रहे लेकिन बाद में रेंस और सोलो सिकोआ ने उनकी हालत खराब कर दी। SummerSlam में रेंस और उसो के बीच तगड़ा मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा। इस मैच में फैंस को बहुत मजा आएगा। फैंस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जे इस बार रेंस की बादशाहत खत्म कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। अब देखना होगा कि कंपनी ने इस मैच के लिए क्या प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications