रोमन रेंस का WWE में विलन बनने के बाद अबतक का सफर और 2 चीजें जो वो आगे कर सकते हैं

WWE
WWE

रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE का सबसे बढ़िया सुपरस्टार कहा जा सकता है। इस दिग्गज ने काफी कम समय में नाम कमा लिया था। दरअसल, उन्होंने द शील्ड (The Shield) के सदस्य के रूप में अपना डेब्यू किया था और वो काफी आसानी से सफल हो गए थे।

Ad

रोमन रेंस ने इतने सालों में काफी बढ़िया काम किया है और लगातार उनकी उपलब्धियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। 2020 में रोमन रेंस ने अपने करियर का सबसे बड़ा निर्णय लिया और उनका ये निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा हार मिली हैं: 6 फुट 8 इंच के तगड़े सुपरस्टार ने किया निराश

रोमन रेंस ने हील के रूप में अपनी वापसी की थी और इसके बाद से वो WWE का मुख्य और सबसे ताकतवर चेहरा बन गए हैं। आइए रोमन रेंस के हील के रूप में पूरे सफर पर एक नजर डालते हैं।

- हील टर्न के पहले रोमन रेंस को किया जाता था WWE में नापसंद

Ad

रोमन रेंस ने 2014 में अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद विंस मैकमैहन ने उन्हें WWE का टॉप फेस बनाने का निर्णय लिया था। इसके चलते उन्हें लगातार जबरदस्त पुश मिला और काफी कम समय में वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने। साथ ही कई रेसलमेनिया मेन इवेंट्स भी किये। इस दौरान रोमन को हमेशा बेबीफेस के रूप में दिखाया जाता था।

फैंस को रोमन रेंस उतने पसंद नहीं थे और इसके चलते उन्हें इतने सालों में बेबीफेस के रूप में अच्छा काम करने के बाद भी बू का सामना करना पड़ता था। ज्यादातर फैंस द बिग डॉग को जॉन सीना के बाद अगले टॉप फेस के रूप में नहीं दे रहे थे। इसके बावजूद WWE ने लगातार उन्हें चीयर दिलाने की काफी कोशिश की।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE 'किस्से कहानियां': जब जॉन सीना को 159 किलो के भारी-भरकम सुपरस्टार के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में मिली थी चौंकाने वाली जीत

रेसलमेनिया 36 में उनका सामना गोल्डबर्ग से होने वाला था। कई लोग इससे निराश थे और दोनों ही सुपरस्टार्स को बू मिल रही थी। खैर, वायरस के फैलाव की वजह से रोमन ने रेसलमेनिया में हिस्सा लेने से इनकार किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

- रोमन रेंस की कमी WWE में खल रही थी

Ad

WWE से ब्रेक लेने के बाद फैंस को रोमन रेंस की कमी जरूर खल रही थी और लगातार SmackDown रेटिंग्स के मामले में संघर्ष कर रहा था। साथ ही रोमन रेंस की वापसी को लेकर भी कोई खबर सामने आई थी।

इस दौरान रोमन रेंस ने अपने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में बड़े बदलावों के बारे में भी टीज़ किया था। इसके बावजूद किसी को यकीन नहीं था कि विंस मैकमैहन अपने सबसे बड़े स्टार के साथ रिस्क लेंगे।

- जब रोमन रेंस ने किया ऐतिहासिक रिटर्न

Ad

रोमन रेंस ने समरस्लैम में हुए मेन इवेंट के बाद अचानक से आकर द फीन्ड स्पीयर लगाया। इस दौरान उनके लुक में काफी बदलाव नजर आया था। साथ ही उन्होंने एक हील की तरह ब्रॉन और फीन्ड की बुरी हालत कर दी।

इसके साथ ही रोमन की टी-शर्ट से अंदाजा हो गया था कि वो कुछ अलग करने वाले हैं। इसके बाद SmackDown के एपिसोड में पॉल हेमन उनके साथ नजर आए। यहां लगभग साफ हो गया कि वो हील बन चुके हैं।

- रोमन रेंस का यूनिवर्सल टाइटल रन और स्टोरीलाइन

Ad

पेबैक 2020 में रोमन रेंस ने बीच मैच में आकर ब्रॉन स्ट्रोमैन और फीन्ड पर जबरदस्त हमला किया। साथ ही मैच जीतते हुए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। इसने उन्हें टॉप हील बनाया। बाद में उनके भाई जे उसो के साथ उनकी स्टोरीलाइन शुरू हुई।

हर किसी को लग रहा था कि ये एक साधारण स्टोरीलाइन होगी। इसके बावजूद वो एक-दूसरे के बड़े दुश्मन बन गए। दोनों के कई यादगार मैच दिए। साथ ही केविन ओवेंस के साथ उनके मैचों ने धमाका किया। रोमन रेंस के प्रोमो भी इतने अच्छे हो गए कि उनके अब पॉल हेमन जैसे दिग्गज की जरूरत भी नहीं है।

- रोमन रेंस का हील के रूप में भविष्य?

Ad

रोमन रेंस ने हील के रूप में अबतक जबरदस्त काम किया है। ये उनके पूरे रेसलिंग करियर का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा था। उन्होंने काफी सुधार किये हैं। हर कोई SmackDown में मुख्य रूप से रोमन को देखने आता है।

रोमन रेंस को जरूर ही अब भविष्य में हील के रूप में ही काम करना चाहिए। इससे वो एक बेहतर परफ़ॉर्मर के रूप में सामने आ रहे हैं। रेसलमेनिया में वो किसी नए स्टार को अगले लाने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE के फेमस सुपरस्टार ने लगातार दूसरे साल जीता सबसे बड़ा अवॉर्ड, सैथ रॉलिंस के पूर्व साथी ने चौंकाया

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications