3 सुपरस्टार्स जो कोडी रोड्स के बाद अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं

WWE
क्या WWE को जल्द मिलेगा नया अनडिस्प्यूटेड चैंपियन? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Become Next Undisputed WWE Champion: WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ रिटेन की। रोमन रेंस ने वापसी कर इस मुकाबले में दखलअंदाजी की थी। Bash in Berlin में कोडी का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो रोड्स के बाद अगले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं।

#3 क्या रैंडी ऑर्टन बनेंगे नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन?

youtube-cover
Ad

Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। उम्मीद के मुताबिक गुंथर अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे। इन दोनों के बीच अचानक होने वाले मुकाबले को लेकर किसी ने सोचा नहीं था।

फैंस रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी कर रहे हैं। बहुत जल्द ये मुकाबला होने की उम्मीद है। कोडी के खिलाफ हील टर्न लेकर रैंडी सभी को चौंका सकते हैं। आप सभी को पता है कि हील के रूप में वो कितना जबरदस्त काम करते हैं। यहां से फिर ऑर्टन के नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

#2 WWE रिंग में द रॉक कर सकते हैं कमाल

Ad

रोड टू WrestleMania 40 के दौरान द रॉक और कोडी रोड्स की राइवलरी ने सभी का दिल जीता। मेनिया के बाद हुए पहले Raw के एपिसोड में रॉक ने कहा था कि वो बहुत जल्द कोडी के लिए वापसी करेंगे।

द रॉक और कोडी रोड्स के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला लगभग पक्का है। WrestleMania 41 में दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर द ग्रेट वन सभी को चौंका कर नए चैंपियन बन सकते हैं।

#1 क्या रोमन रेंस फिर से बनेंगे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन?

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से पंगा शुरू कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि ब्लडलाइन की कहानी अब WrestleMania 41 में रोमन रेंस और द रॉक के बीच एक बड़ी टक्कर की ओर बढ़ रही है।

WrestleMania 41 में इन दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल भी दांव पर लग सकता है। ऐसा कुछ हुआ तो रोमन रेंस फिर से इस चैंपियनशिप को अपने नाम कर सकते हैं। वैसे भी रेंस ने पिछले चार साल शानदार काम किया। वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications