Roman Reigns के फैंस के लिए बुरी खबर, WWE के बड़े इवेंट को कर सकते हैं मिस, मिले संकेत

Ujjaval
रोमन रेंस एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Can Miss Money in the Bank 2025: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस शो में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने उन्हें धोखा दे दिया और सैथ रॉलिंस के साथ जुड़ गए। यह देखकर फैंस एकदम हैरान थे। रोमन रेंस के फैंस को यह चीज पसंद नहीं आई होगी। अब उन सभी लोगों के लिए एक और बुरी खबर है। WWE ने Money in the Bank 2025 का प्रमोशनल पोस्टर जारी किया और रोमन रेंस को इसमें जगह नहीं मिली है।

Ad

WWE के सबसे बड़े शोज़ में से एक Money in the Bank है। सालों से इसका आयोजन हो रहा है और बड़े-बड़े रेसलर्स शो का हिस्सा बनते। WWE ने शायद इस बार रोमन रेंस को लॉस एंजेलिस में होने वाले शो का हिस्सा नहीं बनाने का प्लान बनाया है। WWE ने Money in the Bank 2025 से जुड़ा पोस्टर जारी किया, जिसमें कई सारे बड़े नाम है।

रोमन रेंस का जिक्र WWE ने अपनी वेबसाइट पर नहीं किया है और वो इसके पोस्टर पर भी नहीं हैं। इसका अर्थ है कि वो इवेंट मिस करते हुए दिखाई दे सकते हैं। पोस्टर पर कुछ बड़े नाम हैं, जिनमें सीएम पंक, टिफनी स्ट्रैटन, जॉन सीना, कोडी रोड्स, रिया रिप्ली, पेंटा शामिल हैं। रोमन पिछले एक साल में काफी कम बार एक्शन में दिखे हैं और अब ऐसा लग रहा है कि वो 2025 के Money in the Bank से गायब रहेंगे। यह उनके फैंस के लिए बुरी खबर है।

Ad

WWE WrestleMania 41 के बाद Raw में रोमन रेंस पर हुआ अटैक

WrestleMania 41 के बाद Raw में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन साथ में दिखाई दिए। सीएम पंक ने आकर सैथ पर हमला किया और ब्रॉल हुआ। विजनरी का पलड़ा भारी रहा और फिर रोमन रेंस आए। रेंस ने सैथ और पॉल, दोनों पर अटैक कर दिया। अचानक ब्रॉन ब्रेकर ने आकर रोमन रेंस को निशाना बनाया। सैथ, पॉल और ब्रेकर अब साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने रोमन और सीएम पंक दोनों का हाल बेहाल कर दिया। देखना होगा कि अब स्टोरी किस तरह से आगे बढ़ाई जाती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications