WWE रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) के मेन इवेंट में रोमन रेंस(Roman Reigns) और सिजेरो(Cesaro) के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। रोमन रेंस ने काफी मेहनत के बाद अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। ये काफी खतरनाक मैच था और दोनों ने अपनी हदें इसमें पार की थी। मैच में रोमन रेंस ने लगातार सिजेरो के ऑर्म पर हमला किया। मैच के दौरान एक बार जब रोमन रेंस ने सिजेरो को ऑर्म लॉक लगाया तो उन्होंने डेनियल ब्रायन(Daniel Bryan) का मजाक उड़ाया। रोमन रेंस ने कहा DB, I got your boy here। ये भी पढ़ें:-WrestleMania Backlash में 2 WWE दिग्गजों को जोंबी ने 'जिंदा खाया', डरावना मैच देखकर ट्विटर पर फैंस ने मचाया बवालWWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन का उड़ाया मजाकरोमन रेंस को अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। सिजेरो ने बहुत ज्यादा टक्कर रोमन रेंस को दी। इससे पहले रोमन रेंस ने ब्लू ब्रांड में डेनियल ब्रायन का करियर खत्म किया था। सिजेरो और डेनियल ब्रायन कई बार साथ में नजर आए थे। सिजेरो इस मैच में हार गए लेकिन फैंस को दिल उन्होंने जीत लिया। रोमन रेंस ने भी अपने पुराने दुश्मन ब्रायन का यहां जमकर मजाक उड़ाया। WWE ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे पोस्ट भी किया। ये भी पढ़ें:-WrestleMania Backlash में WWE को मिले नए चैंपियंस, बाप-बेटे ने चैंपियनशिप जीतकर नया इतिहास कायम किया"DB... I got your boy here!" 😮#WMBacklash #UniversalTitle @WWERomanReigns @WWECesaro @HeymanHustle pic.twitter.com/U6ouhCr3hc— WWE (@WWE) May 17, 2021ये भी पढ़ें:-WWE में छाई गम की लहर, जॉन सीना को मौजूदा चैंपियन ने किया ट्रोल, रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारना तय?कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस के खिलाफ हारने के बाद से डेनियल ब्रायन अभी तक नजर नहीं आए है। रेसलिंग वर्ल्ड में उनका WWE कॉन्ट्रैक्ट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्लू ब्रांड में तो वो अब नजर नहीं आएंगे लेकिन Raw, NXT में वो नजर आ सकते हैं। डेनियल ब्रायन के फ्यूचर को लेकर अभी कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।