रोमन रेंस की कुल कमाई और संपत्ति

Enter caption

गुजरे 7 सालों में रोमन रेंस WWE का एक बहुत ही बड़ा नाम बन चुके हैं। इंग्लिश की एक कहावत है, जो रोमन रेंस और उनके रैसलिंग करियर पर एकदम सटीक बैठती है कि भले ही आप उन्हें पसंद करें या नापसंद, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Ad

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की लोकप्रियता अमेरिकी महाद्वीप के अलावा बाकी बहुत सारे देशों में भी काफी अधिक है। प्रो रैसलिंग को पसंद करने वाले भारत जैसे देश में तो रोमन रेंस की फैन फॉलोइंग चरम पर है। इस बात को रोमन रेंस, WWE के जानकार और फैंस अच्छी तरह से जानते हैं। 2012 से लेकर अब तक रोमन रेंस की कहानी किसी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मसाला फिल्म की तरह रही है, जिसमें इमोशन, ड्रामा, हंसी-खुशी सब कुछ रहा है।

शील्ड के सदस्य के रूप में डेब्यू करने वाले रोमन रेंस आज WWE में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 5 रैसलरों की लिस्ट में शामिल हैं। 33 साल के 'द बिग डॉग' ने WWE में काम कर सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि खूब सारा पैसा भी कमाया है।

ये भी पढ़ें: 5 चीज़ें जो आप रोमन रेंस की पत्नी के बारे में नहीं जानते होंगे

WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोमन रेंस की नेट वर्थ (कुल संपत्ति) 12 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड रूपये है। नेट वर्थ किसी भी शख्स और कंपनी के पास मौजूद कुल चल और अचल संपत्ति होती है, अगर कर्ज लिया हुआ है तो उसके हटाकर कुल संपत्ति का ब्यौरा लिया जाता है। Therichest के मुताबिक, रोमन रेंस का WWE के साथ सालाना 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड रूपये) का कॉन्ट्रैक्ट है।

साल दर साल रोमन रेंस के WWE कॉन्ट्रैक्ट का ब्यौरा

2013: करीब 16 लाख रूपये (सालाना कॉन्ट्रैक्ट)

2014: करीब 22 लाख रूपये (सालाना कॉन्ट्रैक्ट)

2015: करीब 7 करोड़ रूपये (सालाना कॉन्ट्रैक्ट)

2016: करीब 14 करोड रूपये (सालाना कॉन्ट्रैक्ट)

2017: करीब 15 करोड रूपये (सालाना कॉन्ट्रैक्ट)

2018: करीब 30 करोड रूपये (सालाना कॉन्ट्रैक्ट)

2019: करीब 35 करोड रूपये (सालाना कॉन्ट्रैक्ट)

किसी भी शख्स की कुल संपत्ति घट-बढ़ सकती है, ये काफी सारे मानकों पर निर्भर करती है। रोमन रेंस जैसे बड़े रैसलर को सिर्फ सालाना कॉन्ट्रैक्ट से ही WWE कमाई नहीं होती। उनको मर्चेंडाइज़ की सेल, पीपीवी बोनस से भी काफी पैसा मिलता है। इस वजह से रोमन रेंस की इनकम और अधिक हो जाती है। मर्चेंडाइज़ सेल और बोनस के आंकड़े कम ही बाहर आते हैं।

साल 2014 में द शील्ड से अलग होने के होने के बाद रोमन रेंस सिंगल्स रैसलर के रूप में आगे बढ़े और यहां से उनकी कमाई का ग्राफ हर साल ऊपर की तरफ ही जाता रहा। वो दिन दूर नहीं जब रोमन रेंस WWE में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रैसलर बन जाएंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications