WWE SummerSlam 2024 के लिए Roman Reigns के संभावित प्रतिद्वंदी का नाम आया सामने, 2 भाइयों के बीच मैच से मचेगी खलबली?

WWE रिंग में रोमन रेंस की कब होगी वापसी? (Photo: WWE.com)
WWE रिंग में रोमन रेंस की कब होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Potential SummerSlam Opponent: WWE WrestleMania 40 में हार के बाद से अभी तक रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी नहीं हुई है। अब एक हालिया रिपोर्ट में उनके फ्यूचर को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रेंस को टीवी से दूर हुए लंबा समय हो गया है। अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन के अंदर कई चीजें बदल गई हैं। सोलो सिकोआ इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। सिकोआ ने पहले इस ग्रुप में टामा टोंगा और टोंगा लोआ को शामिल किया। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में जैकब फाटू ने भी ब्लडलाइन ज्वाइन कर लिया है।

चर्चा ये चल रही है कि रोमन रेंस ब्लडलाइन पर अपना कब्जा दोबारा जमाने के लिए वापसी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि पहले उन्हें सोलो सिकोआ से टक्कर लेनी होगी। सिकोआ की नई ब्लडलाइन इस समय काफी मजबूत हो गई है।

Xero News की हालिया अपडेट के अनुसार SummerSlam 2024 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच एक ड्रीम मैच का प्लान WWE द्वारा किया जा रहा है। वैसे उम्मीद ये ही जताई जा रही है कि SummerSlam में सोलो के खिलाफ लड़ने के लिए रेंस वापसी कर सकते हैं। दोनों भाइयों के बीच मुकाबले के बहुत ज्यादा चांस लग रहे हैं।

Ad

Xero News द्वारा ये भी कहा गया है कि,

रोमन रेंस अगले कुछ हफ्तों में वापसी करेंगे। MSG में रेंस नज़र नहीं आएंगे लेकिन Summerslam मैच की तैयारी के लिए पर्याप्त समय के साथ वापस आएंगे।
Ad

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने दी बड़ी जानकारी

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सोलो सिकोआ ने भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने पॉल हेमन से कहा कि रोमन रेंस अब वापसी नहीं करने वाले हैं। उनके इस ऐलान के बाद फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं। इस खबर को सुनने के बाद हेमन के भी होश उड़ गए। अब ये बात समझ नहीं आ रही है कि सिकोआ ने इतना बड़ा बयान क्यों दिया। SummerSlam 2024 के आयोजन में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आने वाले कुछ हफ्तों में रेंस की वापसी को लेकर क्लियर जानकारी जरूर सामने आ जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications