Roman Reigns Slaps Dominik Mysterio: WWE Royal Rumble 2025 बहुत ही शानदार रहा था। मेंस रॉयल रंबल मैच में बड़े स्टार्स का जलवा देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी अपना दम दिखाया। उन्होंने 16वें नंबर पर एंट्री की। आते ही उन्होंने स्पीयर से बवाल मचा दिया था। रेंस ने बहुत जल्दी चार स्टार्स को एलिमिनेट किया था। रेंस का मुकाबले के दौरान डॉमिनिक मिस्टीरियो से भी आमना-सामना हुआ था। रोमन ने उन्हें खतरनाक थप्पड़ मारकर गिरा दिया था। इसकी अनदेखी वीडियो सामने आई है, जिसके जरिए WWE ने रेंस को एक खास संदेश भी भेजा है।मेंस रॉयल रंबल मैच में बहुत ही धमाकेदार पल फैंस को इस बार देखने को मिले। सीएम पंक, रोमन रेंस और जॉन सीना एक साथ रिंग में नज़र आए। सभी इन्हें देखकर खुश हो गए थे। मैच में रोमन की भिड़ंत डॉमिनिक मिस्टीरियो से भी हुई। डॉमिनिक ने रेंस से खुद को बचाने के लिए कॉर्नर का सहारा लिया। रेंस ने मिस्टीरियो को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए मदद की पेशकश की। हालांकि, तुरंत ही रेंस ने हील स्टार को जबरदस्त चांटा जड़ दिया था।WWE ने इंस्टाग्राम पर रोमन रेंस को खास संदेश भेजा। इसमें बताया गया है कि वो सालों से डॉमिनिक मिस्टीरियो को पंच मारने का इंतजार कर रहे थे। आप इस खास पोस्ट को नीचे देख सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस अच्छे प्रदर्शन के बावजूद रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल नहीं कर पाए। मैच में उनका सामना सैथ रॉलिंस से हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब अटैक किया। हालांकि, सैथ और रेंस को सीएम पंक ने साथ में एलिमिनेट कर सभी को चौंका दिया था। रिंग के बाहर इसके बाद रॉलिंस ने रोमन की हालत खराब कर दी थी। उनका पंक के साथ भी ब्रॉल हुआ। द बेस्ट इन द वर्ल्ड को लोगन पॉल ने बाहर का रास्ता दिखाया था।WWE में कुछ समय तक रोमन रेंस का नहीं दिखेगा जलवारोमन रेंस अनिश्चितकाल के लिए WWE से बाहर हो गए हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में इसके बारे में बताया गया। रॉलिंस ने कहा कि उनके अटैक से इंजर्ड होने के कारण रेंस बाहर हुए हैं। रोमन की वापसी अब WWE में कब होगी ये किसी को नहीं पता है। WWE द्वारा बहुत जल्द इसे लेकर कोई ना कोई बड़ा अपडेट जरूर दिया जाएगा।