"इससे हमारे परिवार का भविष्य तय होगा"- Roman Reigns ने अपने भाई के खिलाफ WWE SummerSlam में होने वाले मैच पर दी प्रतिक्रिया

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। हाल ही में ट्राइबल चीफ ने आगामी मैच के बारे में अपनी राय सामने रखी है।

Ad

रोमन रेंस पिछले तीन साल से लगातार कंपनी के टॉप पर चल रहे हैं। उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन बने 1000 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। इस डॉमिनेंट चैंपियनशिप रन में उनके ग्रुप द ब्लडलाइन का सबसे बड़ा योगदान था। हालांकि, यह ग्रुप अब पूरी तरह से बिखरने के कगार पर है। इस साल की शुरूआत में सैमी ज़ेन और फिर द उसोज़ इस हील फैक्शन से अलग हो गए थे।

Money in the Bank में द उसोज़ और रोमन रेंस-सोलो सिकोआ के बीच सिविल वॉर मैच हुआ था, जहां द उसोज़ ने जीत दर्ज की थी। जे उसो, रेंस को लगभग 3 साल बाद पिन करने वाले पहले सुपरस्टार बने थे। First Take के साथ हाल ही में हुए इंटरव्यू में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने कहा कि SummerSlam में जे उसो के खिलाफ होने वाला मैच ब्लडलाइन के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा,

देखिए! यह चैंपियनशिप के डिफेंस की तरह ही है। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल भी दांव पर है, लेकिन इस ट्राइबल कॉम्बैट चैंपियनशिप मैच को जो चीज स्पेशल बनाती है, वह यह है कि ट्राइबल चीफ की पदवी भी दांव पर रहेगी। हमारी फैमिली की लीडरशिप किसके हाथ में होगी। यह कोई साधारण चीज नहीं है, हेड ऑफ द टेबल पद पर सभी की निगाहें हैं। इसलिए इस मैच के बाद हमारी फैमिली, लिगेसी और ब्लडलाइन का भविष्य निर्धारित होगा।"
youtube-cover
Ad

क्या Roman Reigns के भाई The Rock SummerSlam 2023 में करेंगे वापसी?

WWE दिग्गज द रॉक की कंपनी में वापसी पर अफवाहों का बाजार गर्म है। ग्रेसन वॉलर लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच की शुरूआत का यह सही समय है। यह संभव है कि ग्रेट वन शो में वापसी करें। अगर ऐसा होता है तब देखना होगा कि क्या वो रेंस के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत करेंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications