WWE में असली ब्लडलाइन आया साथ, Roman Reigns-फेमस स्टार का मनमुटाव खत्म, ट्राइबल चीफ हुए धराशाई

Ujjaval
WWE SmackDown में हुआ बड़ा रीयूनियन (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में हुआ बड़ा रीयूनियन (Photo: WWE.com)

Roman Reigns-Sami Zayn Reunited: WWE SmackDown के एपिसोड में आखिर रोमन रेंस (Roman Reigns) का असली ब्लडलाइन (Original Bloodline) साथ आ गया है। बता दें कि रोमन रेंस और उसोज़ पहले ही साथ आ गए थे। सैमी ज़ेन के उनके साथ शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे और वो स्टोरीलाइन का भी हिस्सा बन गए थे। अब वो भी साथ आ गए हैं और नए ब्लडलाइन के खिलाफ खड़े हो चुके हैं।

Ad

WWE SmackDown के शुरुआती सैगमेंट में सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस को अपनी ओर से सफाई दी और बताया कि जानबूझकर उन्होंने हमला नहीं किया। रोमन खुश नहीं थे और वो चले गए। बाद में बैकस्टेज जे और जिमी उसो भी रोमन से खराब बर्ताव के चलते नाराज हो गए। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ का अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ एक्नॉलेजमेंट सैगमेंट देखने को मिला।

रोमन रेंस यहां आए और सोलो सिकोआ को हमेशा की तरह एक्नॉलेज करने से इंकार कर दिया। रोमन ने सोलो को सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज किया, जहां विजेता एकमात्र ट्राइबल चीफ होगा। सोलो ने इंकार कर दिया और फिर रोमन को WarGames मैच के लिए चैलेंज दिया। रोमन ने कहा कि सोलो के पास एक साथी कम है।

Ad

सोलो सिकोआ ने बताया कि टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू के अलावा सैमी ज़ेन भी के साथ हैं। सैमी स्टेज एरिया पर आए और फिर नए ब्लडलाइन ने रोमन पर हमला किया। उसोज़ भी आए लेकिन जेकब फाटू ने उन्हें संभाला। सोलो ने सैमी को रिंग में रोमन पर हमला करने के लिए बुलाया। हालांकि, ज़ेन ने सोलो को ही अटैक कर दिया।

रोमन रेंस और सैमी ज़ेन ने मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की हालत खराब कर दी। बाद में जे उसो, सैमी ज़ेन, जिमी उसो और रोमन रेंस रिंग में आए। चारों ने 'We The Ones' साइन दिखाते हुए फैंस का दिल जीता। इसी के साथ असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया। सैमी भी रोमन के साथ जुड़ चुके हैं और उनका मनमुटाव खत्म हो गया है।

Ad

WWE Survivor Series के लिए WarGames मैच हो गया तय

WWE ने रोमन रेंस के असली ब्लडलाइन का रीयूनियन होने के बाद बड़े मैच का ऐलान कर दिया। Survivor Series में रोमन रेंस के असली ब्लडलाइन का सामना सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन से देखने को मिलने वाला है। यह असल में एक WarGames मैच होगा और इसमें जबरदस्त तरीके से बवाल मच सकता है। दोनों टीमें मिलकर फैंस का भरपूर मनोरंजन कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications