Roman Reigns कब होंगे WWE से रिटायर? बड़ा बयान देते हुए खुद किया अहम ऐलान

Ujjaval
रोमन रेंस एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Reveals Retirement Timeline: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने खुद को WWE इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक के रूप में साबित कर लिया है। फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं और वो आसानी से किसी भी एरीना को सोल्डआउट करने का दम रखते हैं। रोमन भले ही रेसलिंग जगत में सबसे चर्चित नाम हैं लेकिन वो शायद ज्यादा समय तक काम नहीं करेंगे।

Ad

रोमन रेंस ने पिछले कुछ सालों में खुद को बदल दिया है। वो अब एक पार्ट-टाइमर के तौर पर काम करते हैं। कई लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि रोमन रेंस ने अप्रैल 2024 में हुए WrestleMania XL के बाद से अब तक सिर्फ एक ही सिंगल्स मैच लड़ा है और वो बहुत कम मौकों पर टीवी पर दिखाई देते हैं।

Vanity Fair को रोमन रेंस ने हाल ही में इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने एक अहम खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो अपना मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद एक-दो साल तक लड़ने वाले हैं। आपको बता दें कि रोमन का कॉन्ट्रैक्ट WWE WrestleMania 42 के बाद खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा,

"अभी मैं जिस कॉन्ट्रैक्ट में हूं, इसको खत्म करने के बाद हमारे पास संभावित तौर पर अधिकतम एक या दो साल रहेंगे।"

रोमन रेंस ने यह भी कहा कि वो इसके बाद रिटायर हो सकते हैं। उन्होंने कहा,

"उसके बाद फिजिकल तौर पर कम काम करने का समय आ जाएगा।"
Ad

WWE WrestleMania को 10वीं बार मेन इवेंट करने वाले हैं रोमन रेंस

रोमन रेंस को मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही बड़ा पुश मिला है। इसी वजह से वो कई बार WWE WrestleMania मेन इवेंट कर चुके हैं। वो अब 10वीं बार यह कारनामा करने वाले हैं। Wrestlemania 41 में रोमन रेंस का सामना सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से नाईट 1 के मेन इवेंट में एक ट्रिपल थ्रेट मैच के दौरान होगा। खास बात यह है कि रोमन को इस बार पॉल हेमन का साथ नहीं मिलने वाला है। वाइजमैन असल में सीएम पंक के रिंग कॉर्नर में होंगे। रेंस को यह बात पसंद नहीं आई है और उनकी हेमन से अनबन भी देखने को मिली है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications