WWE Elimination Chamber 2022 में कुछ घंटे बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) और गोल्डबर्ग (Goldberg) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। सऊदी अरब में ये जबरदस्त इवेंट होगा। WWE रिंग में पहली बार रोमन रेंस और गोल्डबर्ग का आमना-सामना होगा। इस मैच के लंबे इंतजार से पहले रोमन रेंस ने गोल्डबर्ग को खास संदेश दिया है।WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने ट्विटर पर दिया खास संदेश रोमन रेंस ने ट्विटर के जरिए गोल्डबर्ग को संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि एक ही ऑइकान बचे हैं जिन्हें वो कुछ घंटे बाद हरा देंगे। रोमन रेंस ने अपने यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन को काफी हाइप किया। उन्होंने ये बताया कि वो 537 दिन से चैंपियन हैं। रोमन रेंस ने ये भी कहा कि उन्होंने इतिहास रचा हैं। Roman Reigns@WWERomanReignsSoon…I’ll be the only ICON. 537 days. History. Longest reign in 30 years. History. An unstoppable main event run. History. Witness it. Respect it. Acknowledge it. #History#WWEChamber @peacockTV2:20 AM · Feb 19, 2022124881883Soon…I’ll be the only ICON. 537 days. History. Longest reign in 30 years. History. An unstoppable main event run. History. Witness it. Respect it. Acknowledge it. #History#WWEChamber @peacockTVWrestleMania 36 में पहले गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच मैच तय किया गया था। कोविड के कारण रोमन रेंस ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। रोमन रेंस की जगह इस मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन शामिल हो गए थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। अब दो साल बाद इस ऐतिहासिक मैच का आयोजन होगा। गोल्डबर्ग और रोमन रेंस एक-दूसरे का हराने का दावा कर चुके हैं। वैसे कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मैच में रोमन रेंस आराम से जीत हासिल कर लेंगे। हालांकि WWE द्वारा कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज इस मैच के लिए जरूर तैयार किया होगा। शायद ब्रॉक लैसनर की एंट्री भी इस मैच में हो सकती है। इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस और गोल्डबर्ग का आमना-सामना हुआ था। गोल्डबर्ग ने कड़ी चेतावनी रोमन रेंस को दी।अब इस मैच में क्या होगा ये कुछ ही घंटे बाद पता चल जाएगा। द उसोज और पॉल हेमन के ऊपर भी सभी की नजरें होंगी। द उसोज की इस मैच में दखलअंदाजी हो सकती है। रोमन रेंस ने भी गोल्डबर्ग को चेतावनी दे दी है। इन दोनों के बीच मैच कितना लंबा जाएगा ये देखने वाली बात होगी। फैंस अब इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।