Roman Reigns Sends Message To Jey Uso: WWE WrestleMania 41 में जे उसो (Jey Uso) अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने वाले हैं। गुंथर उनके खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। इनकी राइवलरी जबरदस्त रही है। गुंथर का दबदबा रहा है। जे ने दावा किया है कि वो मेगा इवेंट में द रिंग जनरल को हरा देंगे। खैर बड़े मुकाबले से जे को रोमन रेंस का साथ मिल गया है। रेंस ने जे को खास संदेश दिया है। जे उसो ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त काम किया है। फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं। उनकी एंट्री भी जबरदस्त रहती है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में उन्हें तगड़ा पुश दिया। वो रॉयल रंबल मैच के विजेता बने। उन्होंने जॉन सीना को अंत में एलिमिनेट किया। इसके बाद जे ने अपने मेनिया प्रतिद्वंदी के रूप में गुंथर को चुना। इनकी स्टोरी में जिमी उसो भी शामिल हुए। हालांकि, गुंथर ने उनकी हालत खराब कर हॉस्पिटल पहुंचा दिया। View this post on Instagram Instagram PostThe Pat McAfee शो में बोलते हुए रोमन रेंस ने अपने परिवार के सदस्यों की तारीफ की। उन्होंंने जे उसो को लेकर कहा,ये देखकर बहुत अच्छा लगता है कि जे उसो अपनी क्षमता से आगे बढ़ रहे हैं। वो मुझे बहुत ज्यादा समझते हैं। मुझे यकीन है कि इस हफ्ते जे काफी बिजी रहेंगे। मुझे उनके ऊपर गर्व है। परिवार में बहुत कुछ होता है। हमारे बीच मतभेद भी होंगे लेकिन दिन के अंत में ये ही चाहता हूं कि मेरा परिवार स्वस्थ रहे। मैं चाहता हूं यहां सभी को सफलता मिली। जे उसो बिल्कुल वैसा ही कर रहे हैं। WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का भी होगा मैचWrestleMania 41 नाईट 1 में रोमन रेंस का मैच सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इस मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। रेंस अपने करियर में 10वीं बार मेनिया का मेन इवेंट करने जा रहे हैं। वहींं पंक पहली बार ये कारनामा करेंगे। तीनों काफी खतरनाक सुपरस्टार्स हैं। पॉल हेमन का मैच में बहुत बड़ा रोल रहने वाला है। देखना होगा कि वो किसका साथ मुकाबले में देंगे। कुछ लोगों का मानना है कि वो रॉलिंस के साथ जाएंगे।