Paul Heyman: WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस (Roman Reigns) के स्पेशल काउंसल पॉल हेमन (Paul Heyman) ने केविन ओवेंस (Kevin Owens) को कुछ ऐसे शब्द कहे जो चर्चा का विषय बन गया। उनके द्वारा कहे गए शब्दों का खुलासा भी हो गया। जानकर आपको हैरानी जरूर होगी।दरअसल केविन ओवेंस ने वापसी कर रोमन रेंस और जिमी उसो के ऊपर खतरनाक अटैक कर दिया। केविन चेयर से रोमन के ऊपर हमला करने वाले थे लेकिन पीछे से पॉल हेमन ने आकर उनकी पीठ पर कुछ पंच मारे। हालांकि ओवेंस को कुछ असर नहीं हुआ। एक बार लगा कि चेयर से पॉल के ऊपर ओवेंस हमला कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ ऐसा ही हेमन को भी लगा। इस दौरान उन्होंने अपने आप को बचाने के लिए केविन ओवेंस से कहा,मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं, रोमन रेंस के साथ नहीं, आई लव यू।Wrestling News@WrestlingNewsCo“I’ve always loved you. I’ve always wanted to be with you, not with him (Roman Reigns. Screw him, I love you.”17119WWE सुपरस्टार Roman Reigns की हालत अंत में हुई खराबElimination Chamber 2023 में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच शानदार मुकाबला हुआ। रोमन को हराने की बहुत कोशिश सैमी ने की लेकिन नाकाम रहे। जिमी उसो और जे उसो भी बीच में आए। सैमी का एक स्पीयर जे उसो को गलती से लग गया था। इसका फायदा रेंस ने उठाया और जीत हासिल की।मैच के बाद जिमी उसो ने सैमी के ऊपर अटैक किया। इसके बाद केविन ओवेंस ने एंट्री की और जिमी उसो, रोमन रेंस को धराशाई किया। पॉल हेमन भी इस बार रिंग में आ गए थे। हेमन ने केविन ओवेंस को ऐसा क्यों कहा किसी को नहीं पता। शायद वो उनसे बचना चाहते थे। ये बात रोमन रेंस को भी पता होगी। आगे जाकर हेमन से इस चीज को लेकर रेंस बात कर सकते हैं।सैमी ज़ेन अपनी हार से जरूर दुखी हुई होंगे। हालांकि उन्हें फैंस ने इस बार बहुत सपोर्ट किया। उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थीं। अब देखना होगा कि इस स्टोरीलाइन में आगे जाकर क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।